फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में लोहा की चादर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Sat, 08 Dec 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
उड़ीसा से लोहे की चादर लादकर कानपुर जा रहा ट्रक शुक्रवार की शाम मिर्जापुर जिले के एक गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में खलासी समेत दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक की स्पीड अधिक होने के कारण बॉडी चेसिस से अलग हो गई थी। इस हादसे में एक गाय और दो बकरी की भी मौत हो गई तो वहीं एक दुकान पूरी तरह तबाह हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यह दर्दनाक हादसा चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर चेतगंज बाजार के पास हुआ।  मौके पर पहुंचे चील्ह कोतवाल रमेश यादव ने जेबीसी से ट्रक को खड़ा कराकर दबे सभी को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाकर आनन फानन में जिला चिकित्सालय भेजवाया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। चील्ह के टिलठी गांव निवासी कलेक्टर यादव का ट्रक था।  
 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को एक उड़ीसा से लोहे की चादर लादकर कानपुर जा रहा था। शाम चार बजे जैसे ही ट्रक चील्ह गोपीगंज मार्ग के चेतगंज बाजार के पास पहुंचा कि मोड़ होने के चलते चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ट्रक की स्पीड अधिक होने के कारण झोल मारते हुए उसकी बॉडी चेसिस से अलग होकर सड़क किनारे स्थित जयराम की दुकान पर गिर पड़ी। जिससे उसकी पंचर बनाने की दुकान क्षतिग्रस्त हो गयी। 

 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
दुकान पर अपने साईकिल में हवा भर रहा अमरनाथ निवासी अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी दब गया। जयराम की गाय भी दब गई। दुकान के पास रखा पांच जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गया। केसरा देवी की दो बकरी दब कर मर गई। सड़क किनारे रखे राजकुमार की रोडलाईट क्षतिग्रस्त हो गई।  गाड़ी से बॉडी उखड़ने के बाद करीब दस मीटर आगे ट्रक चेचिस सहित पलट गया। जिसमें ट्रक के खलासी राजेश और चालक प्रमोद यादव(22) समेत चार लोग दब गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने तत्काल क्रेन मगाकर ट्रक उठवाने को कहा। क्रेन आने से पहले चील्ह कोतवल रमेश यादव ने दो जेसीबी के माध्यम से ट्रक को उठाया तो उसके नीचे चार लोग मिले। जिसमें ट्रक के चालक प्रमोद यादव  समेत दो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दोनों चेचिस के नीचे दबे थे। जिंदा बचे तीन लोगों को बाहर निकालकर आनन फानन में एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजवाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें