फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 गोरखा राइफल्स के दो सौ साल पूरे, शहीदों को सलामी, वीर नारियों का सम्मान

Fri, 10 Nov 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
गोरखा राइफल्स - फोटो : अमर उजाला
9 गोरखा राइफल्स के गठन के दो सौ साल पूरा होने पर 39 जीटीसी में दो दिवसीय उत्सव की शुरुआत हुई।समारोह में शहीदों को सलामी दी गई इसके साथ-साथ वीर नारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेना के जवानों ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें... 
विज्ञापन

2 of 6
गोरखा राइफल्स - फोटो : अमर उजाला
9 गोरखा राइफल्स के गठन के दो सौ साल पूरा होने पर समारोह में थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी शामिल हुए। 9 गोरखा राइफल्स के गठन के दो सौ साल पूरा होने पर 39 जीटीसी में दो दिवसीय उत्सव की गु्रुवार को शुरुआत हुई। 
विज्ञापन

3 of 6
गोरखा राइफल्स - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर वार मेमोरियल ग्राउंड में शहीदों को सलामी दी गई। साथ ही, शहीद परिवारों की 18 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवारो को समारोह में थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी शामिल हुए। समारोह में जबलपुर से आए सेना के जवानों ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। 
 

4 of 6
गोरखा राइफल्स - फोटो : अमर उजाला
वहीं, 32 सदस्यीय श्वेत अश्व दल के सदस्यों ने भी एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। इस दौरान भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवार की 18 वीर नारियों को परेड ग्राउंड में सेवानिवृत्त लेफ्टीनेंट जनरल एमके लहरी की पत्नी कृष्णा लहरी ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
गोरखा राइफल्स - फोटो : अमर उजाला
समीक्षा अधिकारी लेफ्टीनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट ने परेड की सलामी लेने के बाद समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज 9 गोरखा राइफल्स के गौरवमयी इतिहास और सैनिकों के बलिदान को याद करने का अवसर है। अंत में शहीद स्मारक पर अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखा राइफल्स - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। संचालन सूबेदार रवि कुमार मिश्र और दुर्गा मल्ल ने किया। गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए थलसेना अध्यक्ष ने विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हए। वाराणसी दौरे पर उन्होंने गंगा आरती देखी और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें