फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में सड़क हादसों के नाम रहा सोमवार, 12 लोगों ने गंवाई जान

Mon, 16 Apr 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
ऑटो के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
यूपी के पूर्वांचल में सोमवार को तेज रफ्तार ने 12 लोगों की जिंदगी को लील लिया। अलग-अगल हुए सड़क हादसों में कई लोग घायल भी हुए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 7
ghazipur - फोटो : अमर उजाला
बलिया में रसड़ा- कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना के शेखनपुर निवासी गर्जन खरवार (35), शाहबाजपुर निवासी मोती चौहान (30), मनोज कुमार (36), विशुनपुर निवासी अमर देव (40) ने दम तोड़ दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 7
ghazipur - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में सामान लादकर मऊ जा रही अनियंत्रित मैजिक मरदह थाना क्षेत्र के बरही चट्टी स्थित एक चाय की दुकान में घुस गई। हादसे में बरही निवासी संतरा देवी (27) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बरही निवासी कल्लू यादव (5) और नंदलाल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

4 of 7
ghazipur - फोटो : अमर उजाला
चंदौली में सदर कोतवाली के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार जमुनीपुर निवासी तूफानी (20) बड़े भाई पप्पू की बेटी राधा (5) घायल हो गई। कोतवाली पुलिस सभी को जिला चिकित्सालय ले गई। यहां चिकित्सकों ने राधा को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान तूफानी ने भी दम तोड़ दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
ghazipur - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में जमालपुर गांव निवासी गिरीशचंद्र तिवारी (36) पुत्र भागवत चंद्र रात में किसी निमंत्रण से लौटकर घर आ रहे थे। वह बाइक से जगतपुर मोड़ प्रतापगढ़ के पास पहुंचे थे तभी बोलेरो की चपेट में आ गए। उन्हें जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
      
 
विज्ञापन

6 of 7
ghazipur - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के चुनार कोतवाली के मेड़िया गांव निवासी नरेंद्र सिंह (58) सोमवार की सुबह पांच बजे टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मौत हो गई। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
up police - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में राबट्र्सगंज के चंडी तिराहे के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से पैदल जा रहे रामसजीवन (65) घायल हो गए। जानकारी होने पर 108 एंबुलेंस कर्मी घायल को जिला अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें