फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः घर में सो रहे इस परिवार को नसीब नहीं हुई नए साल की सुबह, गांव में हर तरफ पसरा मातम 

Wed, 02 Jan 2019 11:34 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
1 of 6
घटना के बाद पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुराने साल को अलविदा कहकर सब नए साल के आगमन को लेकर खुशियों में सराबोर थे। वहीं उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक परिवार के सात लोगों को 2019 की पहली सुबह नसीब नहीं हुई। एक रात पहले जब पूरा परिवार नए साल की सुबह की तमाम योजनाएं बनाकर सोया होगा। तब किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनकी सुबह होगी ही नहीं। आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा मामला...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
truck accident
चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के मालदह गांव में सड़क किनारे कल्लू राम का परिवार कच्चे मकान में रहता था। सोमवार की रात परिवार के सात लोग मड़ई में सो रहे थे। रात में उधर से पशुओं से भरा ट्रक गुजरा। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो ट्रक ड्राइवर तेज रफ्तार में ट्रक भगाने लगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
chandauli - फोटो : amar ujala
इसी दौरान उसका स्टेयरिंग से नियंत्रण छूट गया और ट्रक कल्लू राम के कच्चे मकान में जा घुसा। हादसे में कल्लू राम की पत्नी श्यामा देवी (60), रामकिशुन (27), सुहागिन (25), रामकिशुन के चार बच्चे गोलू (3), मोलू (5), मुन्नी (4) और निशा (8) की मौत हुई है। 

 

4 of 6
chandauli - फोटो : amar ujala
घर के मुखिया कल्लू राम सिवान में सोए थे, जिससे उनकी जान बच गई। अब परिवार में कल्लू राम और एक बेटा मुनीम बचे हैं। घटना में गंभीर घायल दो लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद चालक भाग निकला। 

 
विज्ञापन

5 of 6
road accident 12
सूचना के बाद भी पुलिस घटना के 4 घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की दो ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। पथराव के कारण पुलिस पीछे हट गई। ग्रामीण डीएम के पहुंचने पर ही शव को उठाने देने पर अड़े हैं। इसके बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी पुलिस
एसपी ने सीओ के खिलाफ पत्र शासन को लिखा जबकि थानाध्यक्ष सहित एसआई और पांच पुलिस कर्मी और डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं डीएम ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने, एक सदस्य को नौकरी देने और प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें