सूर्य उपासना का पर्व डाला छठ जहां देशभर में धूमधाम के साथ बुधवार को संपन्न हुआ। वहीं यूपी के बलिया में सूर्य षष्टि का व्रत किन्नरों ने भी विधि विधान से किया। सूर्यदेव से समाज में अमन चैन, सुख शांति एवं अपने यजमानों की समृद्धि की कामना की। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ballia
- फोटो : amar ujala
नगर में निवास करने वाले थर्ड जेंडर के माधुरी पांडेय, अन्नू चौबे, निलम किन्नर, संजू किन्नर आदि ने विधि विधान से निर्जला व्रत रहकर बेदुआ घाट पर जाकर सूर्य भगवान की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
3 of 5
ballia
- फोटो : amar ujala
उधर, किन्नरों ने छठ का व्रत देश में आरक्षण को खत्म करने के लिए रखा। उन्होंने छठी मइया से प्रार्थना की कि जाति देश में जाति के आधार पर नहीं बल्कि गरीबी के आधार पर आरक्षण का फायदा मिले।
4 of 5
ballia
- फोटो : amar ujala
किन्नर अन्नू चौबे ने बताया कि 36 घंटे का निर्जला उपवास के बाद मंगलवार की शाम को डूबते सूर्य को अर्ध्य देने क के साथ बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा हो गया। व्रत पूरा करने के बाद अन्न-जल ग्रहण किया। बेदुआ घाट पर किन्नर समाज की ओर से किन्नरों की ओर से छठी मैया की पूजा चर्चा का विषय बन गई।
जहां महिलाएं संतान के साथ परिवार की सलामती के लिए छठ मइया की पूजा की वहीं किन्नर अन्नू ने देश में आरक्षण को खत्म करने के साथ देश की खुशहाली के लिए यह व्रत रखा। किन्नू अन्नू ने कहा कि पूरे देश में अमन चैन बना रहे और हमारे समाज के सभी लोग खुश रहें, ऐसी भगवान से हमारी प्रार्थना है।