वाराणसी में सोमवार शाम भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे लोग घंटो कराहते रहे। शाम करीब चार बजे से लगे जाम में घंटेभर तक वाहनोें के पहिए थमे रहे। सबसे अधिक जाम कैंट स्टेशन से अंधरापुल और अंधरापुल से नदेसर क्षेत्र में रहा।
विज्ञापन
2 of 5
अंधरापुल से नदेसर मार्ग पर लगी वाहनों की कतार।
- फोटो : अमर उजाला।
यातायात पुलिस तमाम दावों के बावजूद वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू नहीं कर पा रहा है। आए दिन लोेगों को जाम का सामना करना पड़ता है। जाम भी ऐसा कि घंटेभर से पहले लोगों को निजात नहीं मिलती।
विज्ञापन
3 of 5
अंधरापुल के नीचे पर लगा जाम ।
- फोटो : अमर उजाला।
कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार शाम करीब चार बजे से देखने को मिला। कैंट स्टेशन से लेकर अंधरापुल और नदेसर क्षेत्र में साढ़े चार बजे तक वाहनों के पहिए थम-से गए थे।
4 of 5
अंधरापुल से चौकाघाट चौराहे के बीच लगा जाम ।
- फोटो : अमर उजाला।
अंधरापुल से नदेसर मार्ग वाहनों से कतार से भरा था। इसके अलावा चौकाघाट फ्लाईओवर के अप्रोच मार्ग पर पुल के ऊपर तक वाहनों की कतार लगी थी।