फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर कोहरा, लुढ़का पारा 

Tue, 06 Dec 2016 10:03 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
शीत लहरी से गलन बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मौसम काफी सर्द हो गया। दिन भर कोहरा और ठंडी हवाएं चलने से पारा लुढ़क गया। गलन और कोहरे के चलते ग्रामीणांचल के बाजारों की रौनक फीकी दिखी। गांवों में भी लोग घरों में दुबके रहे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

दिन भर कोहरा, लुढ़का पारा 

2 of 5
काशी पहुंचे विदेश पक्षी - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के इंतजाम न होने के कारण लोग परेशान रहे। सेवापुरी इलाके के कस्बों की सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा तो गली, चौराहों पर लोग आग तापते दिखे।
विज्ञापन

दिन भर कोहरा, लुढ़का पारा 

3 of 5
अलाव तापते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
चोलापुर इलाके में भी कमोबेश ऐसे ही हालात नजर आए। बड़ागांव इलाके साधोगंज, अनेई, साईपुर, कुआर, कूडी, चिलबिला, गांगकला, बसनी और बाबतपुर आदि बाजारों में दूकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे।

दिन भर कोहरा, लुढ़का पारा 

4 of 5
मौसम काफी सर्द हुअा - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर क्षेत्र में भी ठंड का असर दिखा। जगह-जगह लोग अलाव तापते तो जानवरों को खिलाने और बिछाने के लिए पुआल का इंतजाम करने नजर आए। पिंडरा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अलाव के इंतजाम न होने पर यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस अड्डों पर अलाव के इंतजाम नहीं - फोटो : अमर उजाला
फूलपुर, पिंडरा, खालिसपुर, सिंधोरा, मंगारी, बाबतपुर आदि बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। ​एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि बुधवार से जगह-जगह अलाव का प्रबंध कराने के साथ गरीबों में कंबल वितरित कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें