फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर हादसा, तीन लोगों की मौके पर मौत, चार अस्पताल में भर्ती

Thu, 03 Sep 2020 09:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल शख्स। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर बुधवार रात पौने 11 बजे बेकाबू स्कार्पियो असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मछलीशहर सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सिकरारा थाना क्षेत्र के नेवढ़िया निवासी मेहीलाल का परिवार प्रतापगढ़ के रानीपुर स्थित रिश्तेदारी में आयोजित एक मांगलिक समारोह में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

3 of 5
देर रात लौटते समय हाईवे पर मछलीशहर के समीप शैलपुत्री पेट्रोल पंप के पास अचानक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में चली गई।

4 of 5
तेज आवाज सुनकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चालक मनोज पुत्र राय साहब(18), मेहीलाल(45) और नरेंद्र(40) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल संदीप(25), किशोरी(18), बंटी(22) और बेचई को मछलीशहर सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
वहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मछलीशहर एसओ दिनेश चंद पांडेय ने बताया कि स्कार्पियो में कुल नौ लोग सवार थे। महिला और एक बच्चा सुरक्षित है। सभी एक ही परिवार के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें