घायल बदमाश को ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद
तमंचे, कारतूस और पहचान पत्र भी मिले
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा सोने की अंगूठियां, झुमके, मंगलसूत्र, चेन, मांग टीका, नथ तथा चांदी की पायल, बिछिया और अंगूठी समेत करीब छह लाख रुपये के आभूषण मिले हैं। 7,500 रुपये नकद, मोबाइल फोन, एलसीडी टीवी और ऑटो रिक्शा संख्या यूपी 50 एफटी 2661 भी बरामद किया गया है। एक स्टील के बॉक्स में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन की आरसी के साथ दो स्कूली पहचान पत्र, रिमोट चाबी तथा 100 रुपये का एक कथित जाली नोट भी मिला है।