फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने की शिव- पार्वती की पूजा, क्लबों और संगठनों की ओर से मनाया गया तीजोत्सव

Wed, 04 Sep 2024 03:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में क्लबों और सामाजिक संगठनों की ओर से तीजोत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर शिव-पार्वती की पूजा की।  
विज्ञापन
1 of 5
तीजोत्सव में मस्ती करती महिलाएं - फोटो : नीरज यादव
हरतालिका तीज के उपलक्ष्य में मंगलवार को क्लबों व सामाजिक संगठनों के बैनर तले महिलाओं ने तीजोत्सव मनाया। भगवान शिव-पार्वती की पूजा की और गीत संगीत का भी लुत्फ उठाया। जायसवाल क्लब की ओर से जैतपुरा स्थित ज्वारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में तीजोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
तीजोत्सव में नृत्य करती महिलाएं - फोटो : नीरज यादव
महिलाओं ने कजरी व फिल्मी गीतों पर नृत्य किया। सुरुचिता जायसवाल तीज क्वीन बनीं। दूसरे स्थान पर श्वेता गुप्ता और तीसरे पर रोशनी जायसवाल रहीं। इस दौरान डॉ. पुष्पा जायसवाल, सुधा जायसवाल, प्रीति, माला, अनामिका, उमा, बबिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

3 of 5
तीजोत्सव में नृत्य करती महिलाएं - फोटो : नीरज यादव
लायंस क्लव वाराणसी सिल्क सिटी की ओर से सिगरा स्थित एक होटल में तीजोत्सव स्वरमालिका का आयोजन किया गया।

4 of 5
तीजोत्सव में मस्ती करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
नृत्य की प्रस्तुतियों के बीच महिलाओं ने अंत्याक्षरी खेली। कार्यक्रम में डॉ. अनुराधा खन्ना, अंशुल जैन, वैशाली, अनुप्रिया अग्रवाल आदि रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तीजोत्सव में मस्ती करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रोटरी क्लव डाउनटाउन का तीजोत्सव कार्यक्रम सिगरा स्थित एक होटल में हुआ। महिलाओं ने साउथ इंडियन थीम पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें रेखा सेठिया, स्वप्निल अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, प्रियंका, नेहा चंद्र अग्रवाल मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें