फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudhakar Singh: नत्थूपुर सीट से पहली बार जीते...उपचुनाव में घोसी से सबसे बड़ी जीत; सुधाकर सिंह का राजनीतिक सफर

Thu, 20 Nov 2025 12:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार की सुबह निधन हो गया है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली। पढ़ें तीन बार विधायक रहे सुधाकर सिंह का राजनीतिक सफर
विज्ञापन
1 of 13
Sudhakar Singh Death - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से सपा विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार सुबह लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 67 वर्षीय सुधाकर सिंह को दो दिन पहले सीने में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सिंह ने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। 

सपा के वरिष्ठ नेता सुधार सिंह ने 2023 के उपचुनाव में भाजपा के मंत्री दारा सिंह चौहान को 42,000 से अधिक वोटों से हराकर इतिहास रचा था। सुधाकर सिंह तीन दशकों से अधिक समय तक सपा के जमीनी कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन

2 of 13
सुधाकर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुधाकर सिंह किसान और दलित समुदाय में बेहद लोकप्रिय नेता थे। सुधाकर सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया। 


 
विज्ञापन

3 of 13
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के रिसेप्शन पार्टी में सुधाकर सिंह - फोटो : Facebook/Sudhakar-Singh
उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह को हार्ट की समस्या थी। 2022 में पेसमेकर लगा था। उन्होंने बताया कि मुख्तार अंसारी के बेटे और सदर विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी के रिसेप्सन में शामिल होने के लिए यह दिल्ली गए थे।
 

4 of 13
अस्पताल में अखिलेश सिंह यादव व रोते- बिलखते परिजन - फोटो : एक्स- @yadavakhilesh
जहां वापसी के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर विधायक की तबीयत खराब हो गई, इन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर वाराणसी पहुंचने पर तबीयत बेहद खराब हो गई। आनन-फानन उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते लखनऊ मेदांता के लिए रेफर कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 13
सपा विधायक सुधाकर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : Facebook/Sudhakar-Singh
मंगलवार को सुधाकर सिंह को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
 
विज्ञापन

6 of 13
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के रिसेप्शन पार्टी में सुधाकर सिंह - फोटो : Facebook/Sudhakar-Singh
सुधाकर सिंह ने दारा सिंह को हराकर दर्ज की थी रिकॉर्ड जीत 
वर्ष 2023 में मऊ जिले की घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह को 42 हजार 759 मतों से मात दी थी। इससे पहले वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में एक लाख आठ हजार 430 वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान उपचुनाव में 81 हजार 668 पर सिमट कर रह गए।
 
विज्ञापन

7 of 13
अस्पताल पहुंचे अखिलेश सिंह यादव - फोटो : एक्स- @yadavakhilesh
उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने 42,759 वोटों से जीत दर्ज की थी। सुधाकर सिंह को 33 राउंड की मतगणना के बाद कुल 1,24,427 वोट प्राप्त हुए, जबकि दारा सिंह चौहान के खाते में 81,668 वोट ही आए थे। उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से आठ की जमानत जब्त हो गई थी।
 

8 of 13
अब्बास अंसारी के साथ विधायक सुधाकर सिंह - फोटो : Facebook/Sudhakar-Singh
दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट
यह सीट सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई थी। दारा सिंह चौहान ने सपा से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। भाजपा ने उन्हें ही अपना उम्मीदवार बना दिया था। दूसरी ओर सपा ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। 
 

9 of 13
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के रिसेप्शन पार्टी में सुधाकर सिंह (लाल घेरे में) - फोटो : Facebook/Sudhakar-Singh
तीसरी बार विधायक बने थे सुधाकर 
घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में एकतरफा मुकाबले में सपा के सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को हराया और इसके साथ ही सपा ने इस सीट पर फिर कब्जा कर लिया था। इस एकतरफा हार से दारा सिंह चौहान का लगातार तीसरी बार विधायक बनने का सपना टूट गया था। 
 

10 of 13
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के रिसेप्शन पार्टी में सुधाकर सिंह - फोटो : Facebook/Sudhakar-Singh
वहीं, रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाले सपा के सुधाकर तीसरी बार विधायक बने थे। सुधाकर सिंह को घोसी विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुना गया था। पहली बार उन्होंने साल 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को हराया था। 

11 of 13
विधायक के निधन के बाद अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : एक्स- @yadavakhilesh
दूसरी बार 2023 के उपचुनाव में वे फिर से समाजवादी पार्टी के टिकट जीते थे, पांच सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को परिणाम घोषित हुए थे। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के दारा सिंह चौहान को रिकॉर्ड 42,759 वोटों से हराया था। 
 

12 of 13
Sudhakar singh - फोटो : अमर उजाला
सुधाकर सिंह का राजनीतिक सफर
सपा विधायक सुधाकर सिंह ने पहली बार 1996 में नत्थूपुर विधानसभा सीट (2012 के परिसीमन के बाद घोसी नाम किया गया) से जीत दर्ज की थी। पहली बार भी वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीते थे उन्होंने कांग्रेस की डॉक्टर सुधा राय को हराया था। उसके बाद 2012 घोसी से चुनाव जीते थे।
 
विज्ञापन

13 of 13
सपा विधायक सुधाकर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : Facebook/Sudhakar-Singh
2017 में दोबारा घोसी से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। फिर 2019 उप चुनाव में भी इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2022 में सपा ने टिकट नहीं दिया था। 2023 के घोसी उपचुनाव में तीसरी बार सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को 42,759 वोटों से हराकर विधायक पद हासिल किया। कुल मिलाकर, वे तीन बार विधायक रह चुके थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें