फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में छात्रसंघ चुनाव के लिए सड़क पर उतरे छात्रों ने की तोड़फोड़, लगाया जाम

Sun, 07 Oct 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
1 of 6
bhadohi - फोटो : amar ujala
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर शनिवार को भदोही के केएनपीजी कॉलेज के छात्रों ने हंगामा किया। चुनाव शीघ्र कराने की के लिए ज्ञानपुर-भदोही रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान निकलने का प्रयास कर रही एक कार और कुछ बाइकों के साथ तोड़फोड़ की। दो घंटे तक सड़क पर जाम रहा। एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाया। साथ ही सोमवार तक चुनाव पर फैसला लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
bhadohi - फोटो : amar ujala
काशी नरेश राजकीय स्नातकात्तर महाविद्यालय में चुनाव की असमंजस से शनिवार को छात्र नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र नेताओं ने ज्ञानपुर भदोही मार्ग को जामकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। छात्र गुटों ने लगभग दो घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान पुलिस और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ छात्रों ने जमकर नारे लगाए। 

 
विज्ञापन

3 of 6
bhadohi - फोटो : amar ujala
बता दें कि कॉलेज के प्राचार्य पीएन डोंगरे के चुनाव अधिकारी नामित करने के बाद चुनाव को लेकर महाविद्यालय में सुगबुगाहट तेज हो गई थी। पिछले वर्ष भी नगर निकाय चुनाव के चलते छात्रसंघ का चुनाव नहीं हो पाया था। इस बार महीनेभर पहले से ही छात्र संगठनों ने चुनावी हवा मिलने के बाद तैयारी तेज कर दी थी। 

 

4 of 6
bhadohi - फोटो : amar ujala
इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन ने चार बार शासन को प्रस्ताव भेजा, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल पाई। इसके लिए छात्र संगठन के कुछ नेताओं ने भी डीएम से चुनाव तारीख के लिए कई बार मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि महीनेभर बीतने के बाद भी चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं होने से छात्र संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
bhadohi - फोटो : amar ujala
छात्रों ने महाविद्यालय के सामने हाइवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। वहीं कुछ छात्रों ने जोरई निवासी सचिन यादव की कार को क्षतिग्रस्त करने के साथ महाविद्यालय के गेट पर तोड़फोड़ करने लगे। इसपर वरिष्ठ छात्र नेताओं ने हिंसात्मक प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। जाम की सूचना पर पहुंचे कोतवाल और महाविद्यालय के विभागाध्यक्षों के लाख समझाने के बावजूद आलाधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bhadohi - फोटो : amar ujala
इसके करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची एसडीएम अमृता सिंह के सोमवार तक चुनाव पर फैसला करने के आश्वासन पर जाम को समाप्त किया। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी प्रथम पांडेय और श्रेया मालवीय ने कहा कि अगर इस बार चुनाव नहीं हुआ तो छात्र संगठन हिंसात्मक प्रदर्शन को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें