उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दो गांवों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। दोनों गावों में तनाव का माहौल है। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है।
विज्ञापन
2 of 5
जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के सरैया और कासिमपुर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की भी हिम्मत नहीं है कि वह गांव में प्रवेश करे। सुहवल प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा पुलिस फोर्स संग गांवों के चारों तरफ चक्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
रविवार की सुबह उस वक्त माहौल बिगड़ा जब सरैयां गांव की कुछ महिलाओं ने शोर मचाते हुए कहा कि बगल के गांव कासिमपुर के कुछ युवक घर में घुसकर मारपीट कर रहे हैं।
4 of 5
इस अफवाह के बाद दोनों गांव के महिला, पुरुष और बच्चे लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर लेकर एक दूसरे की ओर दौड़ पड़े और पथराव करने लगे। इसके तत्काल बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दोनों तरफ से वाहन की कतार लग गई है।
सूचना पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ल फोर्स संग पहुंचे और पीएसी के साथ पूरे गांव का भ्रमण करने लगे मौके पर फोर्स जमी हुई है। फिलहाल गांवों का माहौल शांत लेकिन तनावपूर्ण हैं।