फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में महिला पहलवानों ने दिखाया दम

Sun, 09 Sep 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
wrestling - फोटो : amar ujala
बनारस में शनिवार से शुरू हुई राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में महिला पहलवानों ने अखाड़े में दम दिखाया। कुश्ती चैंपियनशिप में गोंडा, मेरठ और बागपत की महिला पहलवानों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। गाजीपुर की महिला खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 9
राज्य स्तरीय अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
गौराकला में वाराणसी कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन 50 किलोग्राम भारवर्ग में अंतरराष्ट्रीय पहलवान मेरठ की दिव्या तोमर ने निलय को फितले दांव लगाकर चित कर दिया। उन्होंने 8-4 के प्वाइंट से जीत दर्ज की। तीसरे स्थान पर नीलम सोलंकी और पूनम रहीं। 

 
विज्ञापन

3 of 9
wrestling - फोटो : amar ujala
53 किलोग्राम के मुकाबले में बागपत की राष्ट्रीय पहलवान रुसू नागर ने दीक्षा तोमर को धाग लगाकर पटखनी दी। रूसू ने एकतरफा मुकाबले में दीक्षा को 10-0 के अंतर से हराया। तीसरे स्थान पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान अर्चना सोम रहीं। 

 

4 of 9
wrestling - फोटो : amar ujala
55 किलोग्राम भारवर्ग में अंतरराष्ट्रीय पहलवान आरजू तोमर ने रुबी को इरानी दांव से पटखनी दी। 57 किलोग्राम में मेरठ की अंतरराष्ट्रीय पहलवान इंदू तोमर ने अनुराधा को कड़े मुकाबले में फितले से धूल चटाई। 59 किलोग्राम में अंतरराष्ट्रीय पहलवान भारती बघेल ने यूपी पुलिस की साक्षी को कूंदे दांव लगाकर चित किया। 

 
विज्ञापन

5 of 9
wrestling - फोटो : amar ujala
62 किलोग्राम में अंतरराष्ट्रीय पहलवान पूजा तोमर ने बलिया की रीतू को काला जंग लगाकर जोरदार ढंग से जीत दर्ज की। 65 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय पहलवान जैसमीन सोम ने सुषमा को निकाल दांव से हराया। 68 किलोग्राम में गाजीपुर की फ्रीडम यादव ने पूनम को सखी दांव से धूल चटाई। 

 
विज्ञापन

6 of 9
wrestling - फोटो : amar ujala
72 किलोग्राम में नंदिनी सागर की डोली दीक्षित के काला जंग के आगे उपासना ने घुटने टेक दिए। 76 किलोग्राम में नंदिनगर की अंतरराष्ट्रीय पहलवान सोनिया ने ज्योत्सना को भारनदाज से हराया। 

 
विज्ञापन

7 of 9
wrestling - फोटो : amar ujala
चैंपियनशिप का शुभारंभ अघोरेश्वर भगवान अवधूत राम और गुरुपद संभव राम के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। इसके उपरांत प्रतियोगिता की शुरुआत के लिए शंखनाद किया गया। 

 

8 of 9
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह को माला पहनाकर सम्मानित करते आयोजक - फोटो : amar ujala
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 10 वर्षीय बालिका निधि के हाथों से 151 गुब्बारे और सफेद कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता की सफलता और पूर्वांचल में कुश्ती के प्रति लड़कियों के उत्सावर्धन की कामना की। 

 
विज्ञापन

9 of 9
wrestling - फोटो : amar ujala
इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह, राहुल सिंह, वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बब्लू, उपाध्यक्ष राजीव सिंह रानू, नरसिंह यादव, क्षमा पहलवान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें