गंगा आरती करतीं जान्हवी कपूर
मां गंगा का वैदिक रीति से ब्राह्मणों द्वारा पूजन किया तथा मां गंगा का आशिर्वाद लिया। आरती के दौरान मंत्र मुग्ध होकर भाव विभोर हो गईं उसी दौरान मोबाइल से आरती की तस्वीर भी ली। बताते चलें कि देव दीपावली के विश्व प्रसिद्ध आयोजन में भाग लेने के लिए धडक फेम जान्हवी का पिता बोनी कपूर के साथ आने का कार्यक्रम निश्चित था, लेकिन एन वक्त पर किसी आवश्यक कार्य के वजह से आना स्थगित हो गया था।