फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार से जुड़ा काशी का नाता, बनारसी साड़ी में अंतिम यात्रा

Wed, 28 Feb 2018 04:31 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi
करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली हिंदी फिल्मों की 'रूप की रानी' श्रीदेवी बुधवार को अपने अंतिम सफर पर निकल गईं। उनके इस अंतिम सफर में भी काशी से नाता जुड़ा रहा।  श्रीदेवी को उनके आखिरी सफर में एक दुल्हन की तरह सजाया गया। उन्हें लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनाई गई। उनके पार्थिव शरीर को मोगरा और चमेली के फूलों से सजाया गया है। कुछ ही देर बाद उनका मुंबई में अंतिम संस्कार होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें..
 
विज्ञापन

2 of 5
sridevi

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा विले पार्ले के श्मशान घाट पहुंच चुकी हैं। इस वक्त श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने का प्रक्रिया की जा रही है। जहां उनके आखिरी दर्शन के लिए फैंस और सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगा है। बता दें कि श्रीदेवी का बनारस और बनारसी साड़ी से गहरा नाता रहा है। यहां की परंपरागत हैंडलूम से बीनी चटक लाल सुर्ख बनारसी साड़ी और बनारसी ब्लाउज को वह खूब पसंद करती थी। यही कारण रहा कि विशेष त्योहारों और विभिन्न महत्वपूर्ण पार्टियों में वह बनारसी साड़ी पहनती थी।
विज्ञापन

3 of 5
sridevi

श्रीदेवी के निधन से बनारस के बुनकर और व्यापारी आहत हैं। श्रीदेवी फिल्मों से लेकर असल जीवन में बनारसी साड़ी में कई बार नजर आई। उनकी दीवानगी जग जाहिर हैं। कई जीआई विशेषज्ञ डॉक्टर रजनी कांत ने बताया कि एक समय था जब मशहूर फिल्मों में श्रीदेवी को बनारसी साड़ी में देख कर, मांग बढ़ती थी और हथकरघा बुनकरों को खूब आर्डर मिलता था। उनको देखकर कई हिरोइनों ने बनारसी साड़ी को अपने फैशन में प्रमुखता से शामिल किया। 

4 of 5
श्रीदेवी - फोटो : SELF

आज भी मशहूर फिल्म अभिनेत्रियां विद्या बालन, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, रेखा और अनुष्का शर्मा बनारस साड़ी और बनारसी ब्लाउज को विशेष समारोहों में खूब पहनती है। श्रीदेवी जब अपने प्रसिद्धि के शिखर पर थी तो उस दौरान बनारस के बुनकरों को लाखों के ठेके मिला करते थे।  बनारस के बुनकर समुदाय भी उनके निधन से मर्माहत है। बता दें कि फिल्मों की 'चांदनी' श्रीदेवी का शनिवार रात  रात दुबई में निधन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi
श्रीदेवी की अंतिम यात्रा विले पार्ले के श्मशान घाट पहुंच चुकी हैं। इस वक्त श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने का प्रक्रिया की जा रही है। जहां उनके आखिरी दर्शन के लिए फैंस और सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगा है। शाहरुख खान से लेकर प्रसून जोशी तक सभी अपनी प्यारी चांदनी को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान गृह पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें