फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में खेल की खबरें: खेल खत्म होने से 2 मिनट पहले प्रशांत के निर्णायक गोल से विवेक एकेडमी जीती, तस्वीरें

Sat, 30 Aug 2025 11:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। यहां के खिलाड़ी अन्य जिलों में जाकर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्हें प्रोत्साहन मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 9
लालपुर स्टेडियम में हाॅकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
Sports News: क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से बालक वर्ग की अंडर-14 हॉकी का आयोजन लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में किया गया। इसमें विवेक एकेडमी की टीम ने लालपुर एकादश को 1-0 से हरा दिया।

खेल समाप्त होने से दो मिनट पहले विवेक एकेडमी को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। यह शॉट विवेक अकादमी के प्रशांत ने लिया और तेज शॉट को गोल में बदलकर टीम को जीत दिला दी। निर्णायक की भूमिका रफीक और जावेद ने निभाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन

2 of 9
लालपुर स्टेडियम में हाॅकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने किया। संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने और धन्यवाद ज्ञापन उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने दिया। इस मौके पर एडीएम सिटी आलोक कुमार, केबी रावत और शिवम मौजूद रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से सिगरा स्टेडियम में फुटबॉल मैच खेला गया। यूपी कॉलेज और सारनाथ स्थित तब्बतन संस्थान में रस्साकशी की प्रतियोगिता हुई। बरेका इंडोर हॉल में इनडोर हॉकी प्रतियोगिता हुई। बच्छाव के महामना मालवीय इंटर कॉलेज में कबड्डी की प्रतियोगिता हुई। काशी विद्यापीठ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मनोरथपुर में लंबी कूद, दौड़, खोखो व कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत हुए।
विज्ञापन

3 of 9
लालपुर स्टेडियम में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
मंत्री ने दिलाई शपथ हर रोज एक घंटा खेल के नाम
प्रदेश सरकार में मंत्री रवींद्र जायसवाल ने खिलाड़ियों को हर रोज़ एक घंटा खेल के मैदान पर बिताने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आगामी खेल स्पर्धाओं में अधिक से अधिक पदक जीत सकें, इसकी तैयारी हर रोज़ करनी होगी। मंत्री रवींद्र जायसवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने हॉकी बॉल को मारकर तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

4 of 9
नेवादा में कराटे की क्लास में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
खेल दिवस पर 270 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को शहर से लेकर देहात तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिला कराटे संघ की ओर से नेवादा गौरांकला में एक दिवसीय कराटे प्रतियोगिता हुई। इसमें 270 खिलाड़ियों ने कराटे की काता और कुमिते स्पर्धा में दमखम दिखाया। 

प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजन सचिव रवि नंदन और तृप्ति तिवारी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संचालन अंजली शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन संघ के महासचिव दिलीप सैनी ने किया। 

हरहुआ विवेक एकेडमी खेल मैदान पर बालक-बालिका हॉकी लीग का फाइनल खेला गया। बालिका वर्ग में विवेक एकेडमी ने एलबीएस की टीम को 5-2 से हरा दिया। आईएडब्ल्यूएआई की ओर से मल्टीमाॅडल टर्मिनल पर खेल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के 200 मीटर दौड़ में अम्रतों मंडल विजेता बने।
विज्ञापन

5 of 9
वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
मिर्जामुराद की टीम तीनों वर्ग में चैंपियन
69वीं जनपदीय माध्यमिक स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार दोपहर भेलूपुर स्थित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में खेली गई। मिर्जामुराद की टीम ने बालिका वर्ग की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की ट्रॉफी जीतकर ओवरऑल विजेता बनी। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। बालिका वर्ग की अंडर-14 , 17 और अंडर-19 की प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में 4 जोन मिर्जामुराद, चोलापुर, बच्छाव और भेलूपुर जोन के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-19 में मिर्जामुराद विजेता और चोलापुर उपविजेता रही। 
विज्ञापन

6 of 9
ट्राॅफी के साथ हाॅकी खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
साल्वी के गोल से गंगापुर की टीम जीती
गंगापुर एकेडमी ने गंगापुर के खेल मैदान पर बालिका वर्ग का फाइनल मैच हुआ। गंगापुर एकेडमी ए बनाम डीह डेंजरस के बीच खेला गया। मैच का पहला गोल डीह डेंजरस की तरफ से अन्यया यादव ने किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद गंगापुर एकेडमी की टीम ने पलटवार किया लेकिन पहले हाफ में गोल करने में नाकाम रही। दूसरे हाफ में सिद्दी सिंह ने गोल कर गंगापुर एकेडमी की ए टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अंतिम समय में साल्वी मुस्ताक ने गोल कर गंगापुर एकेडमी की ए टीम को 2-1 से जीत दिला दी। 
विज्ञापन

7 of 9
मंडलीय हैंडबाॅल प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
मंडलीय हैंडबॉल में सात गोल कर सुमन बनी बेस्ट स्कोरर
लोहता के केराकतपुर स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में बालक बालिका वर्ग की मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता खेली गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि यूपी निशानेबाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीप मधोक ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। मंडलीय प्रतियोगिता में श्यामा हैंडबॉल एकेडमी की सुमन यादव को सर्वाधिक 7 गोल के लिए बेस्ट स्कोरर बनी। 

बालिका वर्ग में श्यामा हैंडबॉल एकेडमी ने जेएस पब्लिक स्कूल चंदौली को 21-4 से, डालिम्स रोहनिया ने युवा मंडल दल को 6-1 से हराया जबकि बालक वर्ग में जेएस पब्लिक स्कूल चंदौली ने जौनपुर की टीम को 6-5 से, सनबीम एकेडमी सामनेघाट की टीम ने डालिम्स रोहनिया 0-1 हरा दिया। प्रतियोगिता में श्यामा हैंडबॉल एकेडमी की सुमन यादव ने 7 गोल, आर्यन यादव ने 4 गोल तथा रजनीश यादव ने 4 गोल किया। 

युवा कल्याण विभाग ने दिए खेल उपकरण
हरहुआ विकास खंड कार्यालय में शुक्रवार को युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल विभाग ने 116 मंगल दलों को खेल किट दी। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने आठ विकासखंडो के 47 युवक मंडल और 69 महिला मंडल दलों के प्रतिभागियों को किट देकर पुरस्कृत किया। मंगल दल को 5 वॉलीबॉल, 5 फुटबॉल, एक एक वाॅलीबॉल नेट, एयर पंप, फिटनेस ट्यूब, 3 स्किपिंग रोप दिए। धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी नितीश कुमार राय ने दिया। मौके पर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, विनोद कुमार उपाध्याय, ओम प्रकाश सिंह, बद्री प्रसाद, विवेक सिंह, रागिनी सिंह रहीं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रादेशिक हाॅकी लालपुर में
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति प्रादेशिक हॉकी प्रतियोगिता 30 अगस्त से 4 सितंबर तक लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जााएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी मंडल की टीम घोषित कर दी गई। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से आयोजित सीनियर बालक वर्ग की इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल के 288 खिलाड़ी और 45 कोच टीम मैनेजर और मैच ऑफिशियल हिस्सा लेंगे।

प्रादेशिक के लिए वाराणसी मंडल की हॉकी टीम घोषित
69वीं माध्यमिक स्कूली हॉकी शुक्रवार को लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम खेली गई। मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता गाजीपुर और चंदौली की टीमें मैदान पर नहीं पहुंची। इस वजह से वाराणसी के 184 खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर निर्णायकों ने वाराणसी जनपद की बालक-बालिका अंडर-14, 17 और अंडर-19 आयु वर्ग की टीम का चुनाव कर लिया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चयनित बालक बालिका वर्ग की टीमें प्रादेशिक प्रतियोगिता में खेलेगी। 

8 of 9
शिवाजी हाॅल में आयोजित कुश्ती में भिड़ते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
नीरज के धोबी पाट दांव से चित हुए अयोध्या के सुदामा
लौह पुरुष कुश्ती दंगल समिति की ओर से शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री सांसद आदर्श गांव पुरे में प्रादेशिक दंगल खेला गया। इसमें पुरे गांव निवासी नीरज पहलवान ने धोबी पाट दांव लगाकर डीआईजी अखाड़ा अयोध्या के सुदामा पहलवान को चित किया।  

लालू पहलवान ने अयोध्या के संदीप पहलवान को पटकनी देकर पांच हजार रुपये, मिर्जापुर के टमाटर पहलवान चरखा दाव लगा बिहार के काला चीता को पटकनी देकर तीन हजार रुपये, प्रयागराज झूंसी के अर्जुन पहलवान ने हरियाणा के जयवीर पहलवान को पटकनी देकर पांच हजार रुपये का पुरस्कार जीता। सेवापुरी विधायक की प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल शुरू कराया।
विज्ञापन

9 of 9
कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
अंशु ने साल्तो दांव लगाकर अवधेश को किया चित
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से शुक्रवार को शिवाजी हॉल में कुश्ती प्रतियोगिता खेली गई। अंशु सेठ ने अवधेश को साल्ताे दांव लगाकर चित कर दिया। आयोजन सचिव हरिराम ने बताया की कुश्ती देर रेत तक चली। शिवानी ने स्वर्ण पदक जीता।

लोहराडीह में दंगल 31 अगस्त को
सेवापुरी। क्षेत्र के लोहराडीह गांव में दंगल 31 अगस्त को खेला जाएगा। यह दंगल पिछले 63 वर्ष से लगातार खेला जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए दंगल कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन शुक्ल ने बताया कि इस ऐतिहासिक दंगल में कई प्रदेश के नामी महिला पुरुष पहलवान कुश्ती के दाव पेंच का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर यहां मेला भी लगता है। 

फुटबॉल : जूनियर टीम 3-2 से बनी विजेता
बरेका फुटबॉल नर्सरी की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार समापन हुआ। अंतिम दिन फाइनल मैच फुटबॉल नर्सरी (सीनियर) और फुटबॉल नर्सरी जूनियर (अंडर 15 बालिका वर्ग) के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर में जूनियर टीम ने 3-2 के स्कोर के साथ शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें