फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः चोपन नगर पंचायत हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मर्डर के पीछे चौंकाने वाली वजह

Sat, 03 Nov 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
sonebhadra - फोटो : अमर उजाला
बीते 25 अक्तूबर को यूपी के सोनभद्र जिले में हुए चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष व खनन व्यवसायी इम्तियाज अहमद की हत्या का पुलिस ने ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। इस हत्याकांड के 13 आरोपियों में से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है, जिसमें तीन की गिरफ्तारी हुई है। इस हत्या की साजिश कोलकाता में रची गई थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
sonbhadra - फोटो : अमर उजाला

 चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की हत्या की सुपारी 12 लाख में दी गई थी और इसकी साजिश कोलकाता में रची गई। पइस कांड में प्रयुक्त कारबाइन, चार पहिया दो वाहन, तीन बाइक की बरामदगी कर ली गई है। सोनभद्र एसपी किरीट राठौड ने पुलिस लाइन में बताया कि खनन व्यवसायी राकेश जायसवाल निवासी बिल्ली-मारकुंडी, ओबरा और रवि जालान निवासी राबर्ट्सगंज का नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद से खनन व्यवसाय को लेकर पूर्व मतभेद हो गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
sonbhadra - फोटो : अमर उजाला
पत्थर खदान की ई-टेंडरिंग में इम्तियाज भारी पड़े तो राकेश ने टेंडर निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल कर दिया था। वहां से राहत नहीं मिली तो राकेश ने इम्तियाज को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसी बीच एक महिला से अवैध संबंध को लेकर इम्तियाज के समर्थकों ने रिंकू भारद्वाज के साथ मारपीट की थी। इससे रिंकू भी राकेश के साथ साजिश में शामिल हो गया। रिंकू ने दोस्त सूरज को पैसे का लालच देकर उसके जरिए बिहार-झारखंड के अपराधियों से संपर्क किया।
 

4 of 6
sonbhadra - फोटो : अमर उजाला

 12 लाख में हत्या का सौदा होने के बाद सितंबर में कोलकाता में बैठक कर साजिश रची गई। इसमें चोपन रोड, ओबरा निवासी अरविंद केशरी भी शामिल हुआ। फिर धर्मेंद्र कश्यप निवासी गजराजनगर, थाना ओबरा, मूल निवासी नगर ऊंटारी, झारखंड ने अपने खाते से शूटरों के खाते में रुपये ट्रांसफर किया। रुपये मिलने के बाद 24 अक्तूबर को शूटर कश्मीर पासवान राकेश निवासी चकनार कस्तूरी, जपला, झारखंड, अखिलेश कुमार निवासी मझियावां, संतोष पासवान निवासी कुर्मी पोखरा, थाना नबीनगर, बिहार, शशि चंद्रवंशी निवासी बारून, झारखंड चोपन पहुंच गए। यहां पूरे दिन रेकी की।

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 उनके रुकने, भोजन और वाहन के इंतजाम में रवि गुप्ता, पवन चौहान, कृष्णा सिंह ने मदद की। इसके बाद 25 अक्तूबर की सुबह छह बजे प्रीतनगर, चोपन के ग्रेवाल पार्क में वॉलीबाल खेलने पहुंचे इम्तियाज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान कारबाइन लॉक होने के कारण कश्मीर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसपी ने बताया कि कश्मीर को पकड़ने के बाद ही चालान कर दिया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sonebhadra - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार की शाम साढ़े चार बजे बग्घानाला के समीप इनोवा वाहन से अरविंद और धर्मेंद्र को तथा शुक्रवार को साढ़े चार बजे भोर में तेलगुड़वा मोड़ पर टवेरा वाहन से रवि गुप्ता, कृष्णा सिंह और पवन चौहान को दबोच लिया। एसपी ने टीम को 20 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें