फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र हादसाः मौके पर मची रही चीख-पुकार, पांच परिवारों की छिनी खुशियां तो कई दर्द में डूबे

Tue, 18 Dec 2018 01:12 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
sonbhadra - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सोनभद्र जिले में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में ट्रक पलटने से पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 42 श्रमिक घायल हो गए। रोजी-रोटी कमाकर घर लौटते समय घाटी में हुए हादसे ने जहां चार परिवारों की खुशियां छिन ली। वहीं 42 परिवार दर्द में डूब गए। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक देर तक चीख-पुकार मची रही। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल 10 मजदूरों को जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर डीएम अमित कुमार सिंह और अन्य अधिकारी पहुंच गए। बताते चलें कि दुद्धी और विंढमगंज थाना क्षेत्र के 46 मजदूर अदलहाट थाना क्षेत्र के सुरहाभाईपुर गांव में एक किसान के यहां मजदूरी के लिए गए हुए थे। मजदूरी के बाद ट्रक पर मजदूरी में मिले अनाज के साथ वापस हो रहे थे। मारकुंडी घाटी पहुंचे ही थे कि हादसा हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के विभिन्न इलाकों के श्रमिक मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के सुरहा भाईपुर गांव से धान की कटाई कर ट्रक से घर जा रहे थे।  ट्रक पर कुल 46 श्रमिक सवार थे। शाम करीब पांच बजे मारकुंडी घाटी के चौथे मोड़ पर ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इससे 34 से अधिक श्रमिक धान के बोरे सहित डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में चले गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची और घायलों की मदद में जुट गई। 

 

4 of 6
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र से रोजी-रोटी की जद्दोजहद में गैर जनपद गए व्यक्तियों और उनके परिवारीजनों के लिए सोमवार का दिन दर्द भरा रहा। हादसे में म्योरपुर थाना क्षेत्र के फरीपान गांव निवासी फूलकुंवर (35), पूजा (30), पतरिहा गांव निवासी कलावती (60) और दो अज्ञात महिला की मौत हो गई। डीएम ने बताया कि हादसे में पांच श्रमिकों की मौत हुई है। 10 श्रमिकों को ट्रामा सेंटर भेजा गया गया। बाकी का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
mau - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश पांडेय की अगुवाई वाली टीम ने जहां तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं सीएमओ एसपी सिंह, सीएमएस पीबी गौतम तथा डॉक्टरों की टीम तन्मयता से घायलों के इलाज में जुटी रही। डीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मुख्यालय अरूण कुमार दीक्षित, एएसपी आपरेशन डा. अवधेश सिंह भी अस्पताल में देर रात तक घायलों के उपचार और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ट्रामा सेंटर भेजवाने में लगे रहे।

   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अशोक मिश्रा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी घायलों की मदद के लिए पहुंचे रहे। उपचार के लिए भर्ती मरीजों के लिए कंबल की भी व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें