फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी के लिए कोर्ट जाते समय एमएलसी बृजेश का रास्ता रोका, पुलिस के सामने प्रदर्शन, मचा हड़कंप

Fri, 03 Aug 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

सिकरौरा नरसंहार कांड मामले की सुनवाई के लिए गुरुवार को कोर्ट जाते समय आरोपित एमएलसी बृजेश सिंह के बंदी वाहन के आगे चल रही पुलिस जीप के सामने कुछ लोगों ने जमकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सर्किट हाउस के समीप अचानक से आए 20-25 लोग पोस्टर लहरा कर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन की वजह से पुलिस की जीप रुकी तो पीछे के अन्य वाहन भी रुक गए और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी दीवानी कचहरी से न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल ले जाए जा रहे एमएलसी बृजेश सिंह के बंदी वाहन के आगे चल रही इंस्पेक्टर कैंट की जीप के सामने सर्किट हाउस के समीप गुरुवार को 20-25 लोग अचानक पोस्टर लहरा कर नारेबाजी करने लगे। आननफानन में पुलिस ने लाठियां पटक कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर किया। घटना को लेकर पुलिस की ओर से कैंट थाने में सिकरौल निवासी वाहन चालक संजय पाल और 25 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
एमएलसी बृजेश सिंह का पोस्टर लेकर बनारस में गुंडागर्दी बंद करें का नारा लगाते हुए गुरुवार को पेशे से ड्राइवर संजय पाल और उसके साथियों ने कचहरी स्थित आंबेडकर पार्क से लेकर कलेक्ट्रेट गेट तक प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन विरोधी नारेबाजी कर रहे सभी लोगों की मांग थी कि 24 जुलाई को सिगरा क्षेत्र में बृजेश सिंह के लोगों द्वारा की गई संजय की पिटाई के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस कठोर कार्रवाई करे। इसके साथ ही संजय को सुरक्षा दी जाए। इस दौैरान संजय और पुलिसकर्मियों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई।
 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

संजय पाल का कहना था कि उसे सरेराह अनायास ही बृजेेश के लोगों ने तमंचे की मुठिया से मारा और अपमानित किया। ठोस कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस लाठी लेकर दौड़ा कर पीटती है। आखिरकार हम कहां जाएं और किससे गुहार लगाएं। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि संजय की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। चिह्नित आरोपी संजय सिंह और ऋषि वर्मा को गिरफ्तार कर 25 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

सिकरौरा नरसंहार कांड मामले के मुख्य आरोपी बृजेश सिंह को न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय की अदालत में पेश किया गया। इस बीच न्यायाधीश के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश के कारण मामले की सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई की तिथि छह अगस्त नियत की गई है। इसके बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा में बृजेश को लेकर वापस सेंट्रल जेल चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एमएलसी बृजेश - फोटो : अमर उजाला
उधर, सर्किट हाउस के समीप प्रदर्शन के संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि जेल से पेशी पर किसी को भी न्यायालय ले आते-जाते समय पुलिस वाहन का रास्ता रोक कर सरकारी कामकाज में बाधा पैदा की गई। प्रकरण को लेकर एक नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें