फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी गायिका पर पहले तो प्रेमी ने किया हमला, अब सोशल मीडिया ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 08 Jul 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
1 of 5
गायिका सोनी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल की मशहूर भोजपुरी गायिका पर 27 जून को एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने जानलेवा हमला बोला। अब जब गायिका अस्पताल से घर लौट आई है तो सोशल मीडिया के कारण उसकी परेशानी बढ़ गई है। आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या है मामला....
विज्ञापन

2 of 5
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के रस्तीपुर गांव में 27 जून की रात हमले में घायल हुई पूर्वांचल की मशहूर भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा का घायल अवस्था का फोटो सोशल मीडिया पर गलत ढंग से वायरल किया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला
वायरल हुए फोटो के साथ ऑडियो मैसेज है, जिसमें घायल गायिका के उपचार के लिए 50 लाख रुपये की आवश्यकता बताई गई है। कहा गया है कि सोनी कीआंख की रोशनी और आवाज चली गई है। इसके लिए गायिका का फोटो 50 लाख बार शेयर करने की अपील के साथ बताया गया है कि ऐसा करने पर वॉटसएप की ओर से इलाज के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा। 
 

4 of 5
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला
फोटो को वायरल तब किया गया है, जब गायिका वाराणसी में उपचार के बाद स्वस्थ हो कर अपने घर आ चुकी है। एसपी अभिषेक यादव ने इस मामले में जांच कराने की बात कही है। कहा है कि फोटो और वायस कहां से किसने क्यों वायरल की है? इसकी जानकारी जुटाने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Social Media - फोटो : File Photo
एसपी ने लोगों से कहा है कि ऐसी किसी अफवाह पर ध्यान न दें।  बीते 27 जून की रात एकतरफा प्यार में पागल सनकी प्रेमी ने बहन के घर रहने वाली सोनी सिन्हा पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना में सोनी की गर्दन कट गई थी। मामले में पीड़िता की ओर से राहुल गुप्ता के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चार जुलाई को पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें