फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से दुबई तक के फैशन संसार की शान बने डिजाइनर बनारसी परिधान

Sat, 08 Jul 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
banarasi design - फोटो : अमर उजाला
बनारसी साड़ियों, वस्त्रों से फैशन की दुनिया निखरने के साथ ही नया रूप ले रही है। बनारस के बुनकरों के हाथों ताने-बाने पर तैयार वस्त्रों से फैशन संसार आकर्षण का केंद्र बनने लगा है। खासतौर से अमेरिका से लेकर दुबई तक बनारसी वस्त्रों से बने परिधानों की मांग तेजी से बढ़ी है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 5
fashion show - फोटो : अमर उजाला
हाल में ही इन देशों में बनारसी साड़ियों से तैयार परिधानों को पहनकर रैंप उतरी सुंदरियों ने फैशन जगत में खूब धूम मचाई। बनारसी साड़ी को प्रमोट करने के साथ ही इससे बने परिधानों की डिजाइन करने वाली फैशन डिजाइनर मिती बग्गा को इसके लिए 13 जुलाई को न्यूयार्क में स्टारडस्ट ग्लोबल इंडियन आईक़ॉन अवार्ड से नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
banarasi design - फोटो : अमर उजाला
यह अवार्ड उन्हें बनारसी परिधानों की बेस्ट डिजाइन के लिए दिया जाएगा।  गुजरे महीनों में अमेरिका के बाद दुबई हुए फैशन शो में मिती के डिजाइन किए बनारसी परिधानों को पहन कर भारतीय सुंदरियों के रैंप पर उतरने के बाद बनारसी साड़ी पर नई डिजाइन वाले परिधानों की मांग खासा बढ़ गई है। 

4 of 5
banarasi design - फोटो : अमर उजाला
मिती बग्गा चंदेरी, सिल्क, तनछुई, ब्रोकेट पर कुर्ता-पाजामा, ब्रोकिट की लुंगी और लंहगा, लांचा, अनारकली, गाउन, शेरवानी, टॉप जैसे परिधानों को नया लुक दिया है। फोन पर हुई बातचीत में गुरुवार को मिती ने बताया कि उनके पास इतने आर्डर आ रहे हैं कि समय के भीतर काम पूरा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
banarasi design - फोटो : अमर उजाला
 मिती बग्गा का कहना है कि बनारसी वस्त्रों, साड़ियों की दुनिया में बेहद मांग बढ़ी है। आने वाले बनारसी साड़ी के बार्डर और प्रिंट से तैयार परिधान पश्चिमी देशों में छा जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें