फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Excellence Award: 25 महिलाओं को स्मृति ईरानी ने दिया अवार्ड, बोलीं- मातृशक्ति को सलाम है

Sat, 20 Sep 2025 01:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों कर रहीं 25 महिलाओं को वीमेन एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इसमें पांच काशी की महिलाएं रहीं। 
विज्ञापन
1 of 7
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ वीमेन एक्सीलेंस अवाॅर्ड से सम्मानित महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
कैंटोनमेंट स्थित सूर्या केसर पैलेस में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने कल्पवट ऑर्गेनिक फॉर्मिंग की प्रबंध निदेशक और कैटजी की निदेशक राधा अग्रवाल, जरी एंड जरदोजी की प्रबंध निदेशक सोनिया डिडवानिया, उदय ऑटो सेल्स की डायरेक्टर वंदना सिंह, श्रीसाईं बाबा इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लि. की मैनेजिंग डायरेक्टर राम गोपाल सिंह की पत्नी ज्योति सिंह और प्रकाश पैथोलॉजी एंड रेडियोलॉजी प्रा.लि. की सलाहकार डॉ. शार्वनी सिंह को मंच पर मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन

2 of 7
वीमेन एक्सीलेंस अवाॅर्ड में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की छात्राओं को सम्मानित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सभी सम्मानित महिलाओं के साथ स्मृति ईरानी ने सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। अपराजिता कार्यक्रम की शुरुआत नमो-नमो नम: नमस्ते और महाभारत गाने पर कराटे गर्ल के नृत्य से हुई। मानव एकेडमी की 30 छात्राओं ने 20 मिनट तक जूडो-कराटे के हैरतअंगेज कतरब को नृत्य करके प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन

3 of 7
अतिथियों ने दीप जलाकर की कार्यक्रम की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान द्रौपदी का चीर हरण भी दिखाया गया तो भगवान कृष्ण बनकर आए और कहा- सुनो द्रौपदी तुम्हें आज बचाने आया हूं और कल कोई नहीं आएगा। शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे...इसके बाद कराटे गर्ल्स ने अपने किक और ब्लॉक से कई प्लाई के टूकड़े कर दिए। हरे राम हरे राम गाने पर जोश और स्टंड से लबरेज डांस देख दर्शक झूम उठे और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्मृति ईरानी भी छात्राओं की मुरीद हो गईं और मानव एकेडमी की छात्राओं को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

4 of 7
एसएसबी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर राम गोपाल की पत्नी ज्योति सिंह। - फोटो : अमर उजाला
रिजेक्शन को नहीं पता कौन महिला है और काैन पुरुष
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि किस्मत हमेशा जीत नहीं लिखती हार भी होती है। जब रिजेक्शन आता है तो उसका ये नहीं पता होता है कि ये महिला है या पुरुष। हम भावनाओं को लिंग से जोड़ देते हैं। वे शुक्रवार को अमर उजाला द्वारा आयोजित वीमेन एक्सीलेंस अवाॅर्ड को संबोधित कर रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
कल्पवट आर्गेनिक फाॅर्मिंग और कैटजी की निदेशक राधा अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, असफलता को ये नहीं पता कि जो फेल हो रहा वो महिला है या पुरुष। आज अगर मैं पलटकर देखती हूं तो लगता है कि मेरी किस्मत जीत में भी थी और हार में भी। 27 साल की उम्र में 2004 का चुनाव लड़ी। अटल जी जब पीएम थे तब लड़ने का मौका मिला। वो चुनाव जीत जाती तो क्या होता। 2019 चुनाव में अमेठी में हो रही काउंटिंग किसी क्रिकेट मैच के रोमांच से कम नहीं था। हम जीत को इतना मोल देते हैं और भूल जाते हैं कि जो हार कर भी जीत जाए असली सिकंदर तो वही है।
विज्ञापन

6 of 7
जरी एंड जरदोजी की प्रबंध निदेशक सोनिया डिडवानिया। - फोटो : अमर उजाला
समाज में बेहतर कार्य करने वालीं महिलाओं की पहचान करना बेहद जरूरी है। उन्हें ऐसे कार्यक्रमों में सम्मानित कर उनके हौंसले ही बढ़ते हैं। ऐसे में समाज में और बेहतर काम करने की लालसा आएगी। - राम गोपाल सिंह, एमडी, श्री साईं बाबा इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लि.
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कार्यक्रम को संबोधित करतीं स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला
जो महिलाएं अपने से ऊपर समाज को स्थान दे रही हैं तो उनको अपराजिता कार्यक्रम के तहत आगे लाया जा रहा है, जो कि बेहद परोपकारी कार्य है। - एसके अग्रवाल, डायरेक्टर कैटजी

आज की महिलाएं किसी से पीछे चलने वाली नहीं है। वे घर परिवार से लेकर सरकारी और निजी नौकरियों और उद्यमी बनकर हजारों लोगों के हाथों को मजबूत कर रहीं हैं। - यूआर सिंह, एमडी उदय ऑटो सेल्स

कार्यक्रम में आईं महिलाओं ने आगामी पीढ़ी के लिए काफी बड़ा संदेश दिया है। उन्हें देखकर हर किसी के अंदर ऐसे ही समाज के साथ जुड़कर काम करने की हिम्मत मिली है। - एसबी तिवारी, डायरेक्टर, मीडिया थीम रिसर्च सेंटर

समाज में काम करने वाले पुरुषों की पहचान तो आसानी से हो जाती है लेकिन महिलाएं काफी हद तक छुपकर सेवा का कार्य करती हैं तो उनको ऐसे सम्मानित होता देख काफी खुशी होती है। - राजेंद्र दुबे, डायरेक्टर, डीएस लिंक मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें