घायल दरोगा मिथिलेश का हाल जानते सीपी मोहित अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी, एसीपी क्राइम सहित 100 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में याचिका
कचहरी प्रकरण में एडीसीपी वरुणा नीतू, एसीपी क्राइम विदुष सक्सेना, एसीपी कैंट नितिन तनेजा, कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा और 50 दरोगा, 50 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए सीजेएम कोर्ट में शुक्रवार को याचिका दाखिल की गई। कोर्ट ने इस मामले में 20 सितंबर की तिथि नियत की है। याचिका अधिवक्ता राघवेंद्र नारायण दुबे की ओर से दायर की गई है।