फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन को लेकर तीसरे दिन भी शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार, प्राथमिक शिक्षा बेपटरी

Sat, 29 Jul 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
sikshamitra - फोटो : अमर उजाला
समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्रों का विरोध दिन-ब-दिन तेज होता जा रहा है। प्रदेश के शिक्षामित्र शुक्रवार को भी सड़क पर उतरे। विभिन्न जिलों में  शिक्षामित्रों ने मांगों के समर्थन में बीएसए का घेराव किया। जगह-जगह स्कूलों को बंद करा दिया। बीआरसी और बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के अलावा तालाबंदी भी की। वाराणसी में बीएसए दफ्तर पर धरना दिया। पुलिस लाइन में राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा। आगे की स्लाइड्स में देखें दूसरे जिलों में प्रदर्शन..
विज्ञापन

2 of 11
sikshamitra - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने कुंवर सिंह उद्यान में धरना देकर जुलूस निकाला।  कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर चक्काजाम किया। मौके पर सीओ सिटी सच्चिदानंद ने उन्हें समझाकर चक्काजाम को समाप्त कराया। इसके बाद शिक्षामित्रों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और स्थायी नौकरी न देने की दशा में मौत की मांग की।      
विज्ञापन

3 of 11
sikshamitra - फोटो : अमर उजाला
बलिया में शुक्रवार को तीसरे दिन भी शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय नहीं खुलने दिया। हजारों की संख्या में जुटे शिक्षामित्रों ने अपने हक की आवाज बुलंद रखी। कहा सरकार के सकारात्मक रुख होने तक वह अपनी आवाज बुलंद रखेंगे। वहीं, विभिन्न शिक्षक संगठनों सहित तमाम कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दे रखा है। 

4 of 11
siks - फोटो : अमर उजाला
चंदौली में  आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय का घेराव किया। चिलचिलाती धूप के बावजूद भारी संख्या में महिला व पुरुष शिक्षामित्र पूरे दिन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान शासन से शिक्षामित्रों के लिए शीघ्र ही विकल्प तैयार करने की मांग की। समायोजन प्रक्रिया रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों में उबाल देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन

5 of 11
sikshamitra - फोटो : अमर उजाला

भदोही में शुक्रवार को नाराज शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर ताला जड़कर नारेबाजी की। सरकार से शिक्षामित्रों के हित को लेकर अविलंब फैसला लेने की मांग की गई। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा।     जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 100 से अधिक शिक्षामित्र पहुंचे।
 
विज्ञापन

6 of 11
sikshamitra - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षामित्रों ने विकास भवन परिसर में चल रहा धरना तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रखा। शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर मौन रहकर गांधीवादी तरीके से आंदोलन को धार देने का काम किया गया। साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

7 of 11
sikshamitra - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर में  आंदोलित शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को शहर में पालिटेक्निक, वाजिदपुर, जेसीज, रोडवेज आदि तिराहे और चौराहों पर जाम लगाया। जाम के चलते वाहनों को हाईवे पर तांता लगा रहा। जाम खत्म कराने को लेकर पुलिस और शिक्षामित्रों से कई बार झड़प हुई।  

8 of 11
sikshamitra - फोटो : अमर उजाला
पुल‌िस से झड़प के दौरान जेसीज चौराहे पर दो महिला शिक्षामित्र अचेत हो गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। करीब पांच सौ की संख्या में सड़क पर उमड़ा  शिक्षामित्रों का हूजूम कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।

9 of 11
sikshamitra - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में शिक्षामित्रों पर पुलिस द्वारा बरसाई गई लाठी के विरोध में मऊ में शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन आगे बढ़ाते हुए संघर्ष को और तेज करने का ऐलान किया। शिक्षामित्रों के समर्थन में दूसरे दिन अन्य संगठने भी धरना में शामिल हुए।   

10 of 11
sikshamitra - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में शिक्षामित्रों तहसील चौराहा जाम किया और उसके बाद भरुहना स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग सात को जाम कर दिया। वाराणसी से कन्याकुमारी को जोड़ने वाले इस मार्ग के जाम होने से आवागमन बुरी तरफ से प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। भाजपा पदाधिकारी और शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी उनके आंदोलन में शामिल हुए।  
विज्ञापन

11 of 11
sikshamitra - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में शिक्षामित्रों के आंदोलन के कारण प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गई है। शुक्रवार को भी शिक्षामित्रों के कार्य बहिष्कार और विद्यालयों में तालाबंदी की। सैंकड़ों विद्यालय बंद रहे। शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। शनिवार को भी यहां प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें