गैर सरकारी संगठन रूबरू की तरफ से दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में रविवार की रात मिस्टर ग्लोबल इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कई नामी-गिरामी मॉडल समेत तीन हजार लोगों ने हिस्सा लिया। आगे की स्लाइड में जाने कौन बना विजेता-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Mr global india 2017
- फोटो : अमर उजाला
मिस्टर ग्लोबल इंडिया के सेमीफाइनल राउंड में 80 और फाइनल राउंड में महज 37 लोगों को जगह मिली। रविवार की रात आयोजित फाइनल राउंड में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के औड़ी मोड़ निवासी श्रीकांत द्विवेदी ने मिस्टर ग्लोबल इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
3 of 6
Mr global india 2017
- फोटो : अमर उजाला
माडलिंग की दुनिया में नाम कमाने की चाहत रखने वाले श्रीकांत ने जबरदस्त कैटवाक, व्यवहार और हाजिरजवाबी का प्रदर्शन कर यह प्रतियोगिता जीती। अब श्रीकांत 30 अप्रैल से थाइलैंड में आयोजित मिस्टर ग्लोबल वर्ल्ड प्रतियोगिता में 60 देशों के प्रतिभागियों के बीच भारत का प्रदर्शन करेंगे।
4 of 6
Mr global india 2017
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि श्रीकांत सामान्य परिवार से हैं। उनके बड़े भाई विक्रांत एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर के रूप में गरूण कमांडो दस्ते के सदस्य हैं। बहन विभा डीएवी निगाही में टीचर हैं। मां बृजबाला गृहणी और पिता राजू दूबे सामान्य कामकाज से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Mr global india 2017
- फोटो : अमर उजाला
वहीं श्रीकांत गुड़गांव के एक प्रतिष्ठित होटल में बतौर ट्रेनिंग मैनेजर तैनात हैं। श्रीकांत की प्राथमिक शिक्षा दीक्षा अनपरा में हुई। बीकाम की पढ़ाई डीयू से पूरी की। श्रीकांत उपलब्धि का श्रेय माता-पिता की प्रेरणा को देते हैं ।
श्रीकांत बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित खान-पान को जरूरी बताते हैं। बताया कि एडवेंचर स्पोर्ट्स, ट्रेवेल और नावेल पसंद हैं। उन्होंने कहा कि मैं बस अब अपने देश का झंडा दूसरे देशों में फहराना चाहता हूं।