नृत्य-संगीत के साथ हास्य नाटक की प्रस्तुति गुरुवार की रात यादगार बन गई। हास्य नाटक स्वर्ग-नरक के मंचन में कलाकारों के अभिनय पर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
shishirotsav in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शिशिरोत्सव के तहत यह कार्यक्रम डीरेका प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया था। शिशिरोत्सव का आगाज बतौर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक राकेश ऐरन के हाथों दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
shishirotsav in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शुरुआत हुई अमृता मोहन, स्वाति धवन, अनामिका श्रीवास्तव, आकांक्षा वर्मा, शिखा रमेश की गणेश वंदना के बाद नृत्यमय प्रस्तुति से। इनके बाद मुकेश सिंह ने अपनी गजलों से समां बांध दिया।
4 of 5
shishirotsav in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बोल थे- कैसे सुकून पाऊं तुझे देखने के बाद....। श्रुति प्रकाश के गीत-बाबू जी धीरे चलना... पर लोग झूम उठे। सिंथे साइजर पर रमेश चंद्र, तबले पर चंदन पांडेय, नाल पर मुकेश सिंह, गिटार पर विनोद ने संगत की।