फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर चढ़कर बोला शर्ली सेतिया का जादू, सर्द मौसम में मखमली आवाज पर झूमी काशी

Sun, 08 Dec 2019 01:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में रेड एफएम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शर्ली शेटिया का कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला।
सर्द मौसम, रंग-बिरंगी रौशनी और बॉलीवुड की तेज धमकदार बीट्स। शर्ली सेतिया की मखमली आवाज का जादू। हर किसी को अपना दीवाना बना गया। शर्ली ने जब ये मेरा दिल...के साथ धमाकेदार एंट्री की तो श्रोताओं ने हर-हर महादेव के साथ जोरदार स्वागत किया। शर्ली ने काशी की जनता से अपील करते हुए कहा कि आज हम जमकर धमाल मचाएंगे आप लोग मेरा साथ दीजिए। इसके बाद तो शर्ली का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोला। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवतियां शर्ली के गीतों की धुनों पर झूमती रहीं।
विज्ञापन

2 of 7
शनिवार को सांस्कृतिक संकुल में रेड एफएम के लाइव एंटरटेनमेंट वर्टिकल रेड लाइव का आयोजन किया गया। वर्टिकल रेड लाइव में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा। यू ट्यूटब सनसनी शर्ली की मखमली आवाज का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोला। सर्द मौसम का तापमान शर्ली के गीतों के साथ ही बढ़ता गया।
विज्ञापन

3 of 7
सांस्कृतिक संकुल के हाल में दर्शकों का जोश बेकाबू हो उठा और वह कुर्सियों पर ही खड़े होकर नाचने लगे। शर्ली ने यह जिंदगी, आंख मारे वो लड़की आंख मारे..., चल छइयां छइयां..., एक हो गए हम और तुम....हवा-हवा खूशबू लुटा दे...., लैला मैं लैला..., हम्मा-हम्मा, बन्नो तेरा स्वैगर लागे सेक्सी....जैसे दिलकश नममों की बरसात से हर किसी को भिगो दिया। दो घंटे से अधिक चले परफार्मेंस के दौरान शर्ली ने गुलाबो जरा इत्र गिरा दो..., ये काली-काली आंखें..., आती क्या खंडाला, दम मारो दम....समेत कई राकिंग गीतों से दर्शकों को खूब झूमाया। दर्शक शर्ली के गीतों पर बेकाबू होकर हाल में ही नाच रहे थे। हर डांस स्टेप पर कदम से कदम मिलाते हुए दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

4 of 7
इसके पूर्व रेड एफएम की टीम से स्टेशन हेड अहमद तारीक ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा का स्वागत किया। उनके साथ नगर आयुक्त गौरांग राठी और एनडीआरएफ कमांडेंट आलोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान शशांक मिश्रा, आरजे पिंकी, आरजे शालिनी, ध्रुवी और सौरभ पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 7
कभी सोचा ही नहीं था कि बनूंगी सिंगर 
वाराणसी। शर्ली का कहना है कि सिंगिंग के क्षेत्र में आने के लिए कभी सोचा ही नहीं था। लेकिन हर किसी की जिंदगी में वह पल आता है जो उसकी जिंदगी बदल देता है। वह पॉजिटिव है या निगेटिव वह हमारे सेलेक्शन पर डिपेंड करता है। पहली बार जब यूट्यूब पर अपना गाना अपलोड किया तो उसका रिस्पांस देखकर मन को हिम्मत और दिशा मिली। आगे बढ़ी और आज मैं इस मुकाम पर हूं। यू ट्यूब की ये ताकत है जिसने मुझे सेलीब्रेटी बना दिया।
विज्ञापन

6 of 7
पहला वीडियो बंद कमरे में था लेकिन उसने पूरी जिंदगी ही बदल दी। बनारस दूसरी बार आने का मौका मिला है। इसके पहले बीएचयू परफार्म करने का मौका मिला है। आने वाली फिल्म निकम्मा है। किशोर कुमार और आशा भोसले को आइकान मानने वाली शर्ली ने बताया कि बनारस के घाटों की खूबसूरती को कोई जवाब नहीं है। यहां की गलियां और बनारस का स्वाद तो कभी नहीं भूल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जब आप बुलाएंगे फिर आ जाऊंगी
शर्ली ने जब अपना शो समाप्त किया तो दर्शकों ने उनसे पूछा कि दोबारा कब आएंगी तो शर्ली ने कहा कि जब आप बुलाएंगे मैं फिर आ जाऊंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें