सीटेट परीक्षा के लिए मऊ जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर पहुंची 50,000 बच्चों की भीड़ से एक बार के लिए पूरा शहर जाम हो गया। इसका परिणाम हुआ, कि जाम के झाम में फंसे सैकड़ों परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटी, परीक्षा केंद्रों पर देर से पहुंचे छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया।