फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य श्री सम्मान: काशी के 40 पुलिसकर्मी और NDRF के पांच जवान सम्मानित, CP बोले- जीवन की असली पूंजी है सम्मान

Sun, 07 Sep 2025 01:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पुलिस की सेवा, जुनून व संकल्प को सम्मानित किया गया। ये मौका था अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित शौर्य श्री सम्मान समारोह का। इसमें बीते एक साल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 पुलिसकर्मियों और एनडीआरएफ के पांच जवानों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
1 of 11
मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित शौर्य श्री सम्मान के पत्र के साथ सम्मानित पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार को इस माैके पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि पुलिस केस पर काम करती है। अपराधी पकड़े जाते हैं। उनकी और अक्सर वरिष्ठ अधिकारियों की तस्वीरें अखबारों में छपती हैं। लेकिन कई बार उन खुलासों के पीछे वास्तविक मेहनत करने वालों की जो टीम काम करती है उनके नाम मीडिया में छूट जाते हैं। जो क्रेडिट उनको मिलना चाहिए वो नहीं मिलता। आज उनके सम्मान का दिन है।

उन्होंने कहा कि कई बार कठिन केस होते हैं। कई बार तो मीडिया को भी नहीं बताते, ऐसे-ऐेसे केस पर वर्कआउट किया गया है। ऐसे केस को सुलझाने के लिए पूरी टीम लगती है। दिन और रात लाखों डेटा की एनालिसिस होती है। जिस तरह से आप लोग सीआईडी सीरियल देखते हैं लगभग उसी अंदाज में पुलिस की वर्किंग है। 
विज्ञापन

2 of 11
सीपी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित लोगों की अपेक्षाएं पुलिस से सौ फीसदी होती हैं। चुनौतियों का सामना करते हुए पुलिस को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना पड़ता है। कमिश्नरेट की टीम ने पिछले डेढ़ साल में अपराध नियंत्रण पर बेहतर काम किया। महाकुंभ के दौरान शहर में उमड़ने वाली 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ को बिना किसी दबाव के बेहतर तरीके से संभाला। 

गलियों के शहर में बड़ी-बड़ी घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द किया। चाहे वह भदैनी में परिवार के पांच लोगों की हत्या की घटना हो या फिर तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या का। नवगठित एसओजी-2 ने एक माह के अंदर अनैतिक कार्यों में 119 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस तरह के सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल और उत्साह बढ़ता है। जीवन की असली पूंजी यही सम्मान होता है। 
विज्ञापन

3 of 11
सम्मान पाकर हुआ गर्व। - फोटो : अमर उजाला
सम्मान समारोह का शुभारंभ पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश कुमार सिंह के साथ अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

4 of 11
मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित शौर्य श्री सम्मान। - फोटो : अमर उजाला
समर्पण, साहस और सेवा को सम्मान 
अमर उजाला की ओर से आयोजित तीसरे  शाैर्य श्री सम्मान समारोह में पशु तस्करी, साइबर फ्राॅड, हत्या जैसे अपराध सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों को यातायात पुलिस लाइन सभागार में सम्मानित किया गया। इनमें 10 साल के बच्चे की हत्या में आरोपियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी में भूमिका निभाने वाले रामनगर के एसआई जयप्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी राकेश सिंह रहे। 

कपसेठी थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में 10 दिन के अंदर आरोपी को एसआई राजेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी उपेंद्र यादव ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। भेलूपुर के भदैनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के अनावरण में सर्विलांस सेल के प्रभारी दिनेश कुमार यादव की अहम भूमिका रही। ऐसे कई मामलों में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

5 of 11
पुलिस लाइन सभागार में शौर्य श्री सम्मान के दाैरान माैजूद आईपीएस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
लापता अधिवक्ता सुरेंद्र पटेल का सर्विलांस के माध्यम से पता कराने सर्विलांस सेल के प्रभारी दिनेश कुमार यादव के साथ ही एसआई दीपिका चौधरी, कांस्टेबल सुमित साही और साइबर क्राइम थाने के आरक्षी चंद्रशेखर को सम्मानित हुए। 

चेन स्नेचर की गिरफ्तारी के लिए भेलूपुर के आरक्षी सूरज भारती, लालपुर-पांडेयपुर थाने के आरक्षी मनीष तिवारी और तीन साल से फरार बालिका का पता लगाने में पीएस एएचटी के एसआई बृजेश पांडेय, तितली गैंग के बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसआई आयुष पांडेय डीसीआरबी की मुख्य आरक्षी प्रतिभा पासवान को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन का सहयोग है।
विज्ञापन

6 of 11
आयोजन में दी गई खास प्रस्तुति। - फोटो : अमर उजाला
मार्शल आर्ट्स के साथ डांस की जुगलबंदी
शौर्य श्री सम्मान में मानव एकेडमी और मार्शल आर्ट्स की छात्राओं ने सेल्फ डिफेंस के साथ डांस की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसमें खुशी, प्रीति, अंशु, अंजलि, साबरीन, साक्षी समेत 22 छात्राएं शामिल रहीं। इस दाैरान एकेडमी के संरक्षक श्वेत प्रकाश, कुंजन माैर्य, सूरज विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

7 of 11
राहुल सिंह, अभिनव पांडेय, देव भट्टाचार्य और राजीव टक्साली। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आम जनता की सेवा में लगी रहती है। जब कोई मुसीबत में पड़ता है तो पुलिस की याद आती है। उनका सम्मान सबसे बड़ी सेवा है। - राहुल सिंह, सचिव, संत अतुलानंद रचना परिषद

पुलिस का सम्मान होना ही चाहिए। पुलिसकर्मी 24 घंटे सड़क पर रहते हैं। पिब्लक की सेवा में लगे रहते हैं। - अभिनव पांडेय, एमडी, आर्यन प्राॅपर्टीज

पुलिसकर्मी सम्मान के हकदार हैं। सबसे कठिन ड्यूटी पुलिसकर्मियों की होती है। वह किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहते हैं। - देव भट्टाचार्य, अध्यक्ष, रामनगर औद्योगिक आस्थान

पुलिस पर आम जनता की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी होती है और वो अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाती भी है। पुलिस हमारे लिए सम्मान के  अधिकारी है। - राजीव टक्साली,  अधिष्ठाता, नवरतन ज्वैलर्स

8 of 11
सीपी के साथ एसबी तिवारी, संतोष राणा, खालिद अंसारी, उमंग लोहिया, राजीव गुप्ता व विकास कुमार। - फोटो : अमर उजाला
रामनगर और बड़ागांव पुलिस ने पशु तस्करों को किया लंगड़ा
पशु तस्करों के खिलाफ अभियान में 32 पशुओं को मुक्त कराने और सात आरोपियों की गिरफ्तारी में रामनगर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह, एसआई पंकज मिश्रा, हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें सम्मानित किया। बिहार के अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने वाले बड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, एसआई मिथिलेश प्रजापति व कांस्टेबल अभिषेक वर्मा और सराफा व्यवसायी पर फायरिंग कर लूट के मामले का खुलासे करने के लिए एसआई संदीप कुमार पांडेय, एसआई पंकज सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। 

पर्यटकों से छिनैती करने वाले अंतरराज्यीय गैंग को पकड़ा 
दशाश्वमेध क्षेत्र में पर्यटकों के साथ चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के 13 आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले दशाश्वमेध थाना के एसआई अभिषेक त्रिपाठी, कांस्टेबल राजन सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार और पर्यटकों की सहूलियत के लिए पाथवे निर्माण में योगदान के लिए एसआई अनुजमणि तिवारी और एसआई राम स्वरूप सिंह को सम्मान मिला। रथयात्रा मेला सकुशल संपन्न कराने पर भेलूपुर की एसआई रश्मि जायसवाल सम्मानित हुईं। 

9 of 11
कार्यक्रम को संबोधित करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, एसओजी-2 ने भी की कार्रवाई
एसओजी-2 के प्रभारी एसआई अभिषेक पांडेय, आरक्षी सचिन मिश्रा, आरक्षी अखिलेश गिरी, कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रमापति सिंह ने अनैतिक कार्य, ऑनलाइन जुआ संचालित करने वाले 119 आरोपियों को एक महीने के अंदर गिरफ्तार किया। साइबर सेल के एसआई कृष्ण कुमार जायसवाल और आरक्षी विराट सिंह ने म्यूल अकाउंट का सत्यापन कर दो फर्जी कॉलसेंटर पकड़े। 

ये हैं कार्यक्रम के सहयोगी
विशिष्ट सहयोगी उत्कर्ष स्माॅल फाइनेंस बैंक, कोरल ग्रुप के खालिद, नवरतन ज्वैलर्स, आर्यन प्रॉपर्टीज, नगर निगम, रूद्रा, इंंडियन ऑयल। पीतांबरी, एजीआर ऑटोमोबाइल्स, वाराणसी पब्लिक स्कूल, बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, अजय कुमार टेक्नो अर्बन, अटलांचर, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, यूनियन बैंक, वीडीए, मिल्स, रोमा बिल्डर्स, विन्सॉम डेवलपर, ट्रूसो, रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन, टाटा पॉवर सोलररूफ, बीबीजे, राजश्री स्वीट्स, संत अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय, बसंत बहार, फेरोस, पारस, टीके शामिल रहे। 

लूट, हत्या को क्राइम ब्रांच ने खोला
सराफा व्यवसायी के साथ लूट और सनबीम शिक्षक की हत्या जैसी घटनाओं का खुलासा करने वाले क्राइम ब्रांच के प्रभारी एसआई गौरव सिंह, मुख्य आरक्षी प्रमोद सिंह, आरक्षी मयंक त्रिपाठी, आरक्षी आलोक मौर्य, आरक्षी रमाशंकर को सम्मान मिला। 

जल पुलिस और एनडीआरएफ ने बचाई डूबते लोगों की जान
गंगा में पर्यटकों की सुरक्षा और महाकुंभ व सावन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने वाले जल पुलिस के प्रभारी एसआई शशि प्रताप सिंह, आरक्षी मोटर बोट चालक अंगद प्रसाद और आरक्षी धीरज कुमार पटेल को सम्मानित किया गया। वहीं, गंगा में डूबने वाले लोगों को नई जिंदगी देने वाले एनडीआरएफ के एचसी अरुण कुमार सिंह, सीटी संदीप कुमार दुबे, सीटी विकास रजक, सीटी राम सखी, सीटी सोनू कुमार को सम्मानित किया गया।

काॅलोनाइजर हत्याकांड का किया खुलासा 
सारनाथ के काॅलोनाइजर हत्याकांड में सारनाथ के एसएसआई पंकज कुमार राय, एसआई पवन कुमार राय, कांस्टेबल सौरभ तिवारी को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

11 of 11
दीप प्रज्जवलन करते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
ये अधिकारी रहे मौजूद
डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, डीसीपी गोमती आकाश पटेल, डीसीपी यातायात अनिल यादव, डीसीपी क्राइम सरवणन टी, एडीसीपी वरुणा नीतू कादियान, एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी, एडीसीपी गोमती जोन वैभव बांगर, एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी, एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार, एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह,  एसीपी कोतवाली प्रज्ञा पाठक मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें