फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें तस्वीरें: जब सीएम योगी निरीक्षण करने पहुंचे कैंट थाना तो क्या- क्या हुआ

Mon, 28 Aug 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
जमीन संबंधी विवाद, जिन्हें पैमाइश के जरिए सुलझाया जा सकता है, उन्हें कतई न लटकाया जाए। राजस्व विभाग और पुलिस की यह जिम्मेदारी है कि हर हाल में 72 घंटे के अंदर पैमाइश कराकर विवाद हल कराए। कैंट थाने के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश दिए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 6
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कैंट थाने के निरीक्षण के बाद जब यह कहा कि पहले की तुलना में पुलिस में काफी सुधार हुआ है, वैसे ही घबराए पुलिस महकमे के आला अधिकारियों के साथ कैंट इंस्पेक्टर के चेहरे पर राहत के भाव नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 6
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पिछले दौरे में ही कैंट थाने का निरीक्षण करने वाले थे लेकिन नहीं जा पाए थे। इस बार भी एकबारगी ऐसा लगा कि कार्यक्रम रद्द हो जाएगा लेकिन आननफानन में करीब साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री के थाने पहुंचने की सूचना जारी की गई। 

4 of 6
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
कैंट थाना परिसर में पुलिसकर्मी गार्ड ऑफ आनर के लिए खड़े थे लेकिन निरीक्षण का हवाला देकर सीएम ने सलामी लेने से मना कर दिया। उधर, कैंट थाने का रंगरोगन कर जगह-जगह गमले रखे गए थे और बाहर जहां सीज व बरामद वाहन खड़े थे, उसके सामने घेरेबंदी करते हुए पुलिस की गाड़ियां खड़ी कर दी गईं थी। 
विज्ञापन

5 of 6
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस बीच सुबह छह बजे से साढ़े नौ बजे के बीच थाने पहुंचे सात फरियादियों को बैरंग लौटाते हुए पुलिसकर्मियों ने बाद में आने को कहा। सीएम के आने-जाने के दौरान कैंट थाने के बाहर खड़े लोगों ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि संबंधी विवादों के निबटारे में तेजी लाई जाएगी। थानों पर आने वाले फरियादियों से पुलिस आत्मीयता से पेश आए। दावा किया कि पहले की तुलना में थानों और पुलिस की कार्यशैली में सुधार आया है। हालांकि अभी इसमें और बेहतरी की गुंजाइश है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें