फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें तस्वीरेंः बनारस में सज गया मिनी पंजाब, गुरु के आने का इंतजार

Sun, 28 Jan 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
ravidas - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सीरगोवर्द्धन क्षेत्र में मिनी पंजाब सा नजारा दिख रहा है। यहां आस्था और उल्लास का रंग बिखर चुका है। पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड आदि राज्यों के अलावा दुनिया भर के कई देशों से एनआरआई श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 7
ravidas - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास की जन्मस्थली सीर में आस्था और उल्लास का रंग बिखरने लगा है। जन्मोत्सव की तैयारियों का उल्लास रैदासियों में नजर आने लगा है। 29 जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।  31 जनवरी को सीएम योगी आदित्यानाथ भी इस समारोह में शामिल होंगे। 


 
विज्ञापन

3 of 7
ravidas - फोटो : अमर उजाला
 प्रदेशों के हिसाब से मेला क्षेत्र में तैयार किए गए 80 पंडालों की रौनक भी बढ़ गई है। मेला क्षेत्र में अभी तक तीन हजार से अधिक सेवादारों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को संभाल लिया है और अटूट लंगर का सिलसिला भी देर शाम से शुरू हो गया। मंदिर से लेकर मेलाक्षेत्र को 41 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। सात लाख तक श्रृद्धालुओं के सीर पहुंचने का अनुमान है।
 

4 of 7
ravidas - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु रविदास जन्मस्थल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी केएन सरोवा ने बताया कि मेला परिक्षेत्र में 80 से अधिक पंडालों में संत रविदास का ‘बेगमपुरा’ सज चुका है। श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से राज्यवार पंडाल आवंटित कर दिए गए हैं। शनिवार की देर शाम से अटूट लंगर शुरू कर दिया गया है। इस व्यवस्था में पांच हजार से अधिक सेवादार लगाए गए हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
ravidas - फोटो : अमर उजाला
रोटी बनाने के लिए 20 बड़े चूल्हे लगाए गए हैं। 150 महिलाएं रोटियां तैयार करने में जुटी हुई हैं। सुरक्षा के लिए मंदिर परिक्षेत्र में 22, पंडाल क्षेत्र में 15 और सत्संग हॉल में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नगर निगम की ओर से लगभग पांच सौ अस्थायी टॉयलेट बनाए गए हैं। चिकित्सा सुविधाओं के लिए पंजाब से आए चिकित्सकों के अलावा स्थानीय स्तर पर भी पांच शिविर लग चुके हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
ravidas - फोटो : अमर उजाला
डेरा सच्च खंड बल्लां के गद्दीनशीं संत निरंजन दास बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन से 29 जनवरी को अपने अनुयायियों के साथ काशी पहुंचेंगे। 24 बोगियों की यह विशेष ट्रेन पंजाब से चलकर काशी पहुंचेगी। 31 जनवरी को संत रविदास का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ravidas - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और आईजी दीपक रतन ने सीरगोवर्धन में संत रविदास मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे मंदिर क्षेत्र में चाक-चौबंद सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के साथ स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए भी निर्देश दिए गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें