फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: वाराणसी में 2 दिन पहले पीएम मोदी ने जिन योजनाओं का किया था लोकार्पण, अब ऐसा है उनका हाल

Thu, 15 Nov 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

बीते सोमवार को वाराणसी के 15वें दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  2413 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड, रामनगर मल्टी मॉडल टर्मिनल और दीनापुर एसटीपी का लोकार्पण किया था। इन सौगातों को बदलता बनारस का नाम दिया गया। लोकार्पण से पहले इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होती रहीं। अब दो दिन बाद उन परियोजनाओं का क्या हाल यह आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
किसी नदी पर तैयार देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल के लोकार्पण के बाद सोमवार को ही सभी कंटेनर रवींद्र नाथ टैगोर से जेटी पर उतार लिए गए। इसके बाद इन्हें निर्धारित स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया। मंगलवार को पूरे दिन टर्मिनल देखने के लिए आम लोग पहुंचते रहे। टर्मिनल का काम निर्धारित अवधि में पूरा करने के बाद आईडब्लूएआई और निर्माणकारी कंपनी एफकॉन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। यहीं कारण रहा कि लोकार्पण के बाद कई अधिकारी, कर्मचारी छुट्टी पर चले गए। सोमवार को गार्ड को छोड़कर टर्मिनल पर सन्नाटा पसरा रहा।

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : twitter
लोकार्पण के अगले दिन ही दीनापुर एसटीपी नहीं चल सका। अधिकारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से दिक्कत रही। अधिशासी अभियंता विवेक सिंह ने दावा किया कि धीरे-धीरे एसटीपी में काम शुरू हो जाएगा। 


 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड पर पहुंचकर लोग बदलते बनारस को देख रहे हैं। कई लोग गाड़ी से उतरकर सेल्फी ले रहे हैं। फोरलेन पर की गई एलआईडी लाइटिंग आकर्षक है। बाबतपुर की ओर से सारनाथ जाने वाले बौद्ध अनुयायी वाजिदपुर रिंग रोड से संदहा निकल जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम के लोकार्पण के अगले दिन ही मंगलवार को रिंग रोड और बाबतपुर पर वाहन फर्राटा भरने लगे। जौनपुर-आजमगढ़-गाजीपुर आने-जाने वाले वाहनों को पहले शहर में घुसना पड़ता था। इस वजह से इन इलाकों में काफी जाम रहता था। अब यहां वाहनों का दबाव कम हुआ है। इन इलाकों में अन्य दिनों की अपेक्षा कम जाम लगा रहा। बाबतपुर फोरलेन पर रफ्तार बढ़ गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि रिंगरोड और बाबतपुर फोरलेन चालू होने से वाहनों का दबाव शहर में 20 से 25 फीसदी तक कम हुआ है। आशापुर, पहड़िया और पांडेयपुर में पहले घंटों जाम की स्थिति रहती थी। अब काफी राहत है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें