सोमवार का दिन वाराणसी के लिए बेहद खास रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 68वां जन्मदिन मनाने अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। प्रधानमंत्री का यहां 14वां दौरा है। सोमवार शाम दो दिवसीय दौरे पर आए पीएम मोदी ने पहले दिन ताबड़तोड़ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों को प्यार-दुलार दिया तो वहीं जन्मदिन के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद भी लिया। सोमवार को अपना 68वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र में मना कर पीएम मोदी ने यहां के जन-जन से अपने रिश्तों को और मजबूती दी। पीएम मोदी के वाराणसी दौरे की कुछ खास लम्हों को आगे की स्लाइड़्स में देखें.....
विज्ञापन
2 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
सोमवार शाम विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे पीएम मोदी का सीएम योगी सहित कई अन्य नेताओं ने स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर द्वारा डीरेका पहुंचे। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा बहुओं से मिले। काशी की धरती पर पांव रखते ही उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा बहुएं ने जन्मदिन की बधाई दी। हेलीपैड पर उतरते ही पहली कतार में खड़ी महिलाओं ने गुब्बारे छोड़े तो वहीं दूसरी कतार में खड़ी सहायिकाओं और आशा बहुओं ने, जन्मदिन की शुभकामना लिखी तख्तियों को उठाकर पीएम का अभिवादन किया।
विज्ञापन
3 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
यहां से पीएम मोदी का काफिला रोहनिया क्षेत्र के नरउर गांव पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता परखी। जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे पीएम ने उनके सुनने समझने का तरीका, वर्णमाला ज्ञान, शब्द भंडार, धारा प्रवाह और लेखन शैली सबको जांच लिया।बच्चों द्वारा दिए गए ग्रीटिंग्स को उन्होंने ध्यान से देखा। बच्चों ने ग्रीटिंग्स पर अपने फोटो के साथ कमेंट भी लिखे थे। पीएम मोदी का बर्थडे सेलिब्रेशन यहां हुआ तो गांव की सूरत बदली, रंगत आ गई।
4 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
नरउर गांव से पीएम मोदी पुनः डीरेका पहुंचे। लीक से हट कर काम कर रहे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों और उनकी ओर से पढ़ाए जा रहे बच्चों से सोमवार को जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएलडब्ल्यू के गेस्ट हाउस लॉन में संवाद किया। प्रधानमंत्री ने बच्चों संग बच्चों वाले अंदाज तो बड़ा काम कर रहे छात्रों की हौसला अफजाई कर उन्हें बड़प्पन का अहसास कराया। बच्चों से पीएम मोदी ने कहा, मन लगाकर पढ़ो-लिखो और आगे बढ़ो। आप सभी को देश के निर्माण में भागीदार बनना है। बच्चे भी अपने बीच प्रधानमंत्री को पाकर उत्साहित थे और दिल खोलकर बातें की। जन्मदिन का मौका था तो बच्चों ने उन्हें गीत सुनाए और अपने हाथ से बनाए गए पोस्टर का तोहफा दिया।
विज्ञापन
5 of 10
बच्चों से वादा लिया दिन में चार बार मेहनत करेंगे, पसीना बहाएंगे
- फोटो : amar ujala
नरउर से डीएलडब्ल्यू पहुंचे पीएम मोदी जैसे ही लॉन में पहुंचे तो पहले से मौजूद कूड़ा बीनने वाले 68 बच्चों और उन्हें पढ़ाने वाले विद्यापीठ के 12 छात्रों ने बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हैप्पी बर्थ डे मोदी जी से उनका स्वागत किया। हरी घास पर बिछी कालीन पर बच्चों के बीच पीएम मोदी पेड़ के चबूतरे पर बैठ गए और बच्चों को पास बुलाकर बातचीत शुरू कर दी। उन्होंने बच्चों से नाम, क्या करते हो, माता पिता क्या करते हैं का सवाल किया। बच्चों से बोले, जीवन में सबसे आवश्यक होता है ज्ञान, जो आप किताबों से लेते हैं। उसके बाद प्रतिभा हमें आगे ले जाती है। आप सबको पढ़ लिखकर आगे बढ़ना है।
विज्ञापन
6 of 10
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों से मिलने के बाद पीएम मोदी ने वाराणसी में हो रहे विकास कार्यों की हकीकत जानी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण से लेकर काशी के विकास की पूरी तस्वीर देखी। विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण योजना को शुरू करने से पहले लोगों के बीच जाकर सकरात्मक संदेश देने के लिए कहा। विकास कार्यों से काशीवासियों के जीवन में आए बदलाव की जानकारी और अधिकारियों को आधारभूत ढांचों के जरिए मजदूर, किसान और नौजवान को रोजगार से जोड़ने का निर्देश दिया। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में काशी के लोगों के उत्साह की सराहना के साथ पीएम ने हर प्रस्तुतीकरण पर सवाल करते हुए सलाह दी। विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण योजना की जानकारी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और प्रस्तुतिकरण जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने दिया।
विज्ञापन
7 of 10
ुि
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 68वें जन्मदिन पर सोमवार देर रात श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। षोडषोपचार विधि से बाबा की पूजा के बाद उन्होंने मंदिर विस्तारीकरण की तैयारियों को भी देखा। इस दौरान बाहर निकलने पर मौजूद लोगों ने हर हर महादेव के जयघोष से उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा के दर्शन के दौरान करीब 25 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने 15 मिनट गर्भ गृह में दर्शन-पूजन में गुजारे। दर्शन-पूजन के बाद पीएम मोदी ने बाहर रखे दान पात्र में द्रव्य दान किया। बाबा के स्वर्ण शिखर और ध्वज को प्रणाम किया। मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के विस्तारीकरण के लिए कॉरिडोर के कामकाज की प्रगति के बारे में जानकारी भी ली।
8 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
काशी विश्वनाथ मंदिर से लौटते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात 9: 45 बजे मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंच गए। प्रधानमंत्री को अपने बेहद करीब पाकर यात्री उत्साह के साथ-साथ आश्चर्य से भर गए। मौके का फायदा उठाकर यात्रियों और आम लोगों ने प्रधानमंत्री की तस्वीरें ही नहीं लीं उनके साथ नारे लगाते हुए सेल्फी भी ली। प्रधानमंत्री ने भी कई बार प्रोटोकाल की बंदिशों को तोड़ते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
9 of 10
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री स्टेशन के मुख्य द्वार से अंदर घुसे और पैदल ही प्लेटफार्म नंबर एक पर होते हुए फुटओवर ब्रिज पर पहुंचे और फिर 15 मिनट बाद स्वचालित सीढ़ी से बाहर निकल आए। स्टेशन पर रात आठ बजे से प्रशासनिक अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों की गहमागहमी शुरू हो गई थी। शिवगंगा और इसके बाद मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन रवाना होने का समय होने के चलते प्लेटफार्म नंबर एक पर काफी भीड़ थी। यात्रियों के आने-जाने पर पाबंदी नही थी।
मेन गेट से अंदर तक मोदी कटआउट, योजनाओं की होर्डिंग्स से पटा परिसर
- फोटो : amar ujala
दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे दिन मंगलवार को बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 14वें दौरे पर पीएम 557.40 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इनमें 486.21 करोड़ के 10 लोकार्पण और 71.18 करोड़ रुपये के तीन शिलान्यास शामिल हैं। आईपीडीएस से बनारस में विद्युत व्यवस्था बेहतर होगी। पुरानी काशी में बिजली के तारों से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।