फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए बनारस में पीएम मोदी के मेगा रोड शो का जलवा

Mon, 06 Mar 2017 12:28 AM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
modi - फोटो : अमर उजाला

17वीं विधानसभा चुनाव में यूपी की सियासत का गढ़ बने चुके वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। उनके रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पांडेयपुर से शुरू हुए प्रधानमंत्री का सफर काशी विद्यापीठ में आकर समाप्त हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 10
modi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय सीट बनारस में दर्शन यात्रा के बाद रोड शो कर विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराने की कोशिश की है। पीएम का यह रोड शो अपने तय समय से करीब डेढ़ घंटा देर से शुरू हुआ। काशी के लोगों में पीएम मोदी के प्रति दीवानगी एकबार देखने को मिली है। 
विज्ञापन

3 of 10
modi - फोटो : अमर उजाला
शाम 04:30  बजे यह रोड शो जैसे ही शुरु हुआ वैसे ही हर-हर मोदी और मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों से आसमां गुंजने लगा। लोगों का अनुमान था कि दूसरे दिन रोड शो में भीड़ कुछ कम रह सकती है, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों के आकलन को धता बताते हुए उमड़ी भीड़ से बीजेपी वालों के चेहरे खिल उठे।

4 of 10
modi - फोटो : अमर उजाला
रोड शो में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री शाम चार बजे सेना के हेलीकॉप्टर से वाराणसी पुलिस लाइन में उतरे। यहां से वे कड़ी सुरक्षा के बीच पांडेयपुर चौराहे पहुंचे और फिर खुली छत वाली गाड़ी में सवार होकर रोड शो में शामिल हुए।रोड शो पांडेयपुर चौराहे से लेकर काशी विद्यापीठ तक आयोजित किया गया। 
विज्ञापन

5 of 10
modi - फोटो : अमर उजाला

शाम साढ़े सात बजे यह रोड शो काशी विद्यापीठ पहुंचने के बाद समाप्त हो गया। प्रधानमंत्री के रोड शो का काशीवासियों ने तहेदिल से स्वागत किया। हर वर्ग-हर धर्म के लोग पीएम मोदी के इस रोड शो के गवाह बने। 
विज्ञापन

6 of 10
modi - फोटो : अमर उजाला
पीले रंग का कुर्ता पायजामा और टोपी से पटी भीड़ के बीच खुली कार पर पीएम मोदी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन करते आगे बढ़ रहे थे। कहीं उन पर पुष्प वर्षा हो रही थी तो कहीं मोदी-मोदी के नारे लग रहे थे। 
 
विज्ञापन

7 of 10
modi - फोटो : अमर उजाला
 पुरानी काशी में पार्टियों का समीकरण जांचने निकले पार्टियों के रणनीतिकार भी अब चकरा गए हैं।  रोड शो के दौरान चेहरे कम किरदार ज्यादा बदले। रणनीतिकारों को यह नही समझ आ रहा था कि आखिर यह वोटर जाएंगे किसके साथ।

8 of 10
modi - फोटो : अमर उजाला
भाजपा और कांग्रेस -सपा गठबंधन के बीच काशी के रण में जवाबी हमला तेज हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के रविवार को होने वाले रोड शो का जवाब देने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को फिर काशी आएंगे। गठबंधन के दोनों नेताओं के काशी आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार दोनों नेता प्रचार के आखिरी दिन भी काशी में रहेंगे।

9 of 10
modi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री कल की तरह आज भी खुली जीप में निकले। वह लगातार हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। हर तरफ कार्यकर्ताओं का हूजूम नजर आया। पीएम मोदी के रोड शो का रास्ता केसरिया रंग में रंग गया है। 
विज्ञापन

10 of 10
modi - फोटो : अमर उजाला

17वीं विधानसभा चुनाव में यूपी की सियासत का गढ़ बने चुके वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें