स्टार भारत पर आने वाला सीरियल 'निमकी मुखिया' की निमकी शुक्रवार को वाराणसी में अपनी चुलबुली अंदाज में इठलाती-बलखाती नजर आई। वह गंगा घाटों पर गई। अमर उजाला के कार्यालय में भी आई। बनारसी पान का आनंद भी लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
nimki mukhiya
- फोटो : अमर उजाला
'निमकी मुखिया' टीवी सीरियल की मुख्य पात्र भूमिका गुरंग शुक्रवार को वाराणसी पहुंची। वो इस सीरियल के प्रमोशन के सिलसिले में यहां आई थी। अमर उजाला कार्यालय में विशेष बातचीत के लिए आई।
विज्ञापन
3 of 7
nimki mukhiya
- फोटो : अमर उजाला
भूमिका गुरंग ने कहा कि निमकी मुखिया निजी जिंदगी में भी बेहद नमकीन है। इसका अंदाजा आप सीरियल के दौरान भी लगा सकते हैं। निमकी मुखिया एक ऐसा चरित्र है जो परंपराओं को बदलने का प्रयास करता है।
4 of 7
nimki mukhiya
- फोटो : अमर उजाला
यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो सही मायने में महिलाओं की पहचान से बिल्कुल अलग है। उन्होंने बताया कि भूमिका को निमकी बनने में बहुत मेहनत करनी पड़ी। मूलत: यह बिहार पर आधारित युवती की कहानी है। वह एक मुखिया है जो है तो जरा हटके।
विज्ञापन
5 of 7
nimki mukhiya
- फोटो : अमर उजाला
एक गरीब पिता की बेटी जो हमेशा बॉलीवुड के ख्वाबों में खोई रहती है। स्टार भारत पर आने वाला यह सीरियल ग्रामीण भारत के राजनीतिक माहौल को आधार बनाकर अनूठे ढंग से अपनी बात कहता है। सीरियल के निर्माता जमा हबीब जो मूलत: बिहार से हैं उन्होंने इस कहानी को खुद जिया है।
विज्ञापन
6 of 7
nimki mukhiya
- फोटो : अमर उजाला
मैं मूलत: शिमला की रहने वाली हूं और मेरा जन्म दिल्ली में हुआ है। निमकी का किरदार निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण था। बिहार की ठेठ लड़की के किरदार के लिए मुझे कई वर्कशाप अटेंड करनी पड़ी। तब जाकर कहीं वह बिहारी टोन मेरे अंदर से बाहर आई। टीवी पर जब खुद को इस किरदार में देखा तो विश्वास ही नहीं हुआ।
बॉलीवुड में आने के सवाल पर भूमिका का कहना था कि मैं भी निमकी की तरह ही सपने देखती हूं। एक साधारण लड़की की तरह शादी के सपने। मेरा भी कोई राजकुमार हो जो मुझे लेने आए। हैंडसम हो, रोमांटिक हो। सपने देखने में कोई बुराई नहीं है। उसके लिए बस मेहनत करनी पड़ती है और सपने तो सच जरूर हो जाते हैं।