फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: आईआईटी बीएचयू का ‘काशी यात्रा’, किसी के ड्रेस पर राम तो किसी की पीठ पर दिखा 'माहाDev'

Fri, 19 Jan 2018 04:48 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘काशी यात्रा’ आगाज हो गया है। उद्घाटन समारोह से पहले अलग-अलग जगहों से आए प्रतिभागियों ने रंग बिरंगे परिधानों के साथ मंच पर उतरकर अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरकर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान उनका ड्रेस का आकर्षण का केंद्र रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन समारोह से पहले गुरुवार को छात्राओं ने दिनभर रिहर्सल किया। इस दौरान छात्राओं के ड्रेस पर सबकी नजर पड़ी। एक छात्रा ने अपनी पीठ पर  'माहाDev' का टैटू बनवा रखा था एक छात्रा के ड्रेस पर राम  लिखा हुआ था। छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक के साथ ही गीतों पर ठुमके भी लगाए। कार्यक्रम में शामिल होने के देश के अन्य आईआईटी से भी छात्र यहां पहुंचे है। 
विज्ञापन

3 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘काशी यात्रा’ में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, फैशन शो, कैटवॉक व डांस भी होना है। आयोजन में आईआईटी बीएचयू, मुंबई सहित देश की 30 आईआईटी के अलावा तकनीकी संस्थानों से दो हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। 

4 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
काशीयात्रा का आगाज गुरुवार को काव्यमंजरी के साथ हुआ। इस दौरान मेरठ से पॉपुलर मेरठी, हरदोई से सर्वेश अस्थाना, प्रतापगढ़ से भुवन मोहिनी, अलीगढ़ से विष्णु सक्सेना के अलावा अभय निर्भीक ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं में अमिट छाप छोड़ी।
विज्ञापन

5 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि क्लचरल रिसोर्स एंड ट्रेनिंग सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. चेतन सिंह ने छात्रों को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में रहिए, अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहने की जरूरत है। उन्होंने इस तरह के आयोजनों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

6 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. बीएन राय ने काशीयात्रा के आयोजन के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्षता करते हुए निदेशक प्रो. राजीव संगल ने कहा कि काशी यात्रा एक ऐसा उत्सव है, जिसमें सबकी सहभागिता, श्रेष्ठता और सार्थकता जरूरी है। 
विज्ञापन

7 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
 19 जनवरी को नाट्य मंचन, नृत्य-संगीत और लाइव स्केचिंग, 20 जनवरी को सुमित आनंद की कॉमेडी, रंगमंच, बैटिल ऑफ बैंड्स, फाइन आर्ट्स, नृत्य कार्यशाला की धूम मचेगी। 21 को संगीतकार अमित त्रिवेदी की म्यूजिकल नाइट्स खास होगी।
 

8 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘काशी यात्रा’ में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, फैशन शो, कैटवॉक व डांस भी होना है। 

9 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘काशी यात्रा’ में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, फैशन शो, कैटवॉक व डांस भी होना है। 
विज्ञापन

10 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘काशी यात्रा’ में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, फैशन शो, कैटवॉक व डांस भी होना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें