फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः पत्नी का अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर पति ने किया वायरल

Fri, 19 Jan 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
1 of 7
सुनने में शायद सहज ना लगे पर क्या कोई पति अपनी ही पत्नी का अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेल और फिर वायरल कर सकता है? जी हां, एक ऐसा ही शर्मनाक मामला यूपी के भदोही जिले में सामने आया है। आरोपी पति को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें..
विज्ञापन

2 of 7
social media

प्राइवेट बैंक में सेल्स मैनेजर पति ने  पहले तो अपनी पत्नी के साथ अपने अतंरग पलो की एक अश्लील वीडियो बना ली और बाद में इसी के सहारे ब्लैकमेल करने लगा। जब पत्नी ने रुपये देने से मना कर दिया तो सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाकर प्राइवेट फोटोज और वीडियो को शेयर कर दिया। 


 
विज्ञापन

3 of 7
social media

भदोही की  एक युवती ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में आरोप लगाया था कि उसका विवाह 20 फरवरी 2016 को मिर्जापुर के तेलियागंज निवासी नुमान सादिक से हुआ था। वह एक प्राइवेट बैंक में सेल्स मैनेजर है। विवाह के पहले दिन से ही उसने पत्नी को धमकी देकर पैसे की मांग शुरू कर दी।
 

4 of 7

इस दौरान वह गुपचुप तरीके से अपनी ही पत्नी की प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो बनाकर फेसबुक पर फेक एकाउंट बनाकर वायरल करता रहा। यही नहीं उसने अपने बैंक के ब्रांच मैनेजर को खुश करने के लिए अपनी पत्नी पर ही दबाव भी बनाया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
social media
पीड़ित पत्नी ने अपने पति की करतूतों को लैपटॉप और अन्य माध्यमों से हासिल कर लिया। इसमें उसके साथ ही कई और लड़कियों की तस्वीरें और वीडियो भी मौजूद थीं। पीड़िता ने सभी सबूतों को जमा कर कोर्ट में गुहार लगाई।
 
विज्ञापन

6 of 7
Blackmail

कोर्ट ने आरोपी पति को आईटी एक्ट सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत तलब करने का आदेश दिया। गुरूवार को आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जमानत की मांग की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोर्ट - फोटो : amar ujala

इस पर भदोही एसीजेएम प्रवीण पांडेय की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी की याचिका खारिज कर उसे जेल भेजने का आदेश दे दिया।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें