छप्पन विनायकों की नगरी काशी में गणपति के विविध स्वरूपों की नयनाभिराम प्रतिमाओं की सविधि मंत्रोच्चार के साथ पंडालों में प्रतिष्ठापना की गई है। इसी के साथ काशी में गणपति बप्पा मोरिया... के जयकारे गूंज उठे। शहर भर में सांस्कृति कार्यक्रमों की बहार है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
गणेश चतुर्थी पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान से पूजन के साथ पंडालों और श्रद्घालुओं के घर पर गणपति बप्पा विराजे। प्रतिमा स्थापना के बाद शाम को भव्य आरती उतारी गई। श्रद्घालुओं ने दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। सभी छोटे बड़े मंदिरों में श्रद्घालुओं की दर्शन पूजन के लिए भीड़ लगी रही। राम घाट स्थित चिंतामणि गणेश मंदिर में भगवान का भव्य हरियाली शृंगार और बर्फ विहार झांकी सजाई गई।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
मंदिर के महंत चल्ला सुब्बा राव शस्त्री ने कहा कि भगवान को 51 किलो लड्डू का भेाग लगाया गया। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से लालबाग के राजा की प्रतिमा की स्थापना चौक के रेशम कटरा में की गई। धनंजय खुंटे महाराज ने वहां पूजन अर्चन का कार्य विधिविधान से कराया। इस दौरान ही पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी ने मंदिर का मुखौटा स्थापित कर पूजन का कार्य प्रारंभ किया।
4 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
काशी विश्वनाथ गणपति महोत्सव समिति की ओर से मच्छोदरी गायघाट में महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और पूजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष राम चरण ने बताया कि यह आयोजन कई दिनों तक चलेगा। इसमें प्रतियोगिताओं के अलावा कई अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। श्रीवल्लभराम शालिग्राम सांगवेद विद्यालय राम घाट में 17वां गणेशोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
लोकमान्य सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव की ओर से गुरुवार को कालभैरव स्थित कार्यालय पर गणपति बप्पा की रजत प्रतिमा का पूजन किया गया। न्यू गणपति स्पोर्टिगिं क्लब की ओर से पियरिया पोखरी तेलियाबाग में प्रतिमा की स्थापना की गई। इसमें क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार गौरी गणेश की आदम कद प्रतिमा स्थापति की गई है, जो शेषनाग पर सवार हैं।
नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल की ओर से गुरुवार को दुर्गाघाट में सात दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसमें भगवान को पालकी पर बिठाकर पूजन स्थल तक लाया गया। इसके बाद उनका पूजन अर्चन कर उनको स्थापित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रेया शशांक साने, अध्यक्षता आरके चौधरी के अलावा प्रचार प्रमुख प्रवीण वसंत पटवर्धन सहित कई लोग उपस्थित रहे।