फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: नमामि गंगे ने किया काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक, बाबा से कोरोना मुक्ति की लगाई गुहार

Mon, 20 Jul 2020 03:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक। - फोटो : अमर उजाला।
सावन के तीसरे सोमवार को नमामि गंगे ने कोरोना दमन की कामना से श्रीकाशी विश्वनाथ का नमन किया। गंगाजल से काशीपुराधिपति का जलाभिषेक कर गंगा के निर्मल बने रहने के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही बाबा से कोरोना मुक्ति की गुहार लगाई और भारत की समृद्धि रूपी मनोकामना का पिटारा प्रभु चरणों में रख दिया।
विज्ञापन

2 of 5
बाबा विश्वनाथ के दरबार में भक्तों ने 'हर-हर महादेव, शंभू काशी विश्वनाथ गंगे' के जयकारे लगाए। नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ला और सदस्यों ने शिव शक्ति स्वरूप में विराजे बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ से कोरोना के जड़ मूल से विनाश और पर्यावरण संरक्षण के लिए आराधना की।

विज्ञापन

3 of 5
राजेश शुक्ला ने कहा कि शिव को श्रावण मास अति प्रिय है। प्रकृति की हरियाली शिव की प्रसन्नता का प्रतीक मानी गई है। समुंद्र मंथन के समय भगवान शिव ने हलाहल विष का पान किया था, इसलिए शिव का गंगाजल से अभिषेक की परंपरा है।

4 of 5
शिव आशुतोष हैं, मात्र एक लोटा जल से संतुष्ट होने वाले महादेव का श्रावण में जलाभिषेक करने से अनंत कोटि यज्ञ का पुण्य फल प्राप्त होता है। शिव कल्याणकारी हैं। सर्वदा भक्तों का मंगल करते हैं। कोरोना संकट के इस दौर में कई प्रतिकूलताएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानव जाति एक अभूतपूर्व युद्ध लड़ रही है। ऐसे में शिव की आराधना का महत्व और बढ़ जाता है। अवसर पर महानगर संयोजक शिवदत्त द्विवेदी, महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरी, सत्यम जायसवाल, राम प्रकाश जायसवाल, सूर्यांशु शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें