गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगा है। पानी अब तेजी से शहर की काॅलोनियों की ओर बढ़ रहा है। बाढ़ से एक गांव (रामपुर ढाब), सात काॅलोनियों (मारुतिनगर, सलारपुर, सरैया, नक्खीघाट, ढेलवरिया, दनियालपुर, हुकुलगंज) और सदर तहसील का इलाका प्रभावित हो चुका है।
शनिवार की शाम बाढ़ का पानी मारुति नगर इलाके तक पहुंच गया। शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 70.02 मीटर दर्ज किया गया जो कि चेतावनी बिंदु से 24 सेंटीमीटर नीचे है।