फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, हर- हर महादेव के लगे जयकारे; देखें- तस्वीरें

Mon, 21 Jul 2025 10:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sawan 2025: सावन के दूसरे सोमवार पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। भक्तों ने महादेव के जयकारे लगाए। 
विज्ञापन
1 of 8
Sawan 2025 - फोटो : अमर उजाला
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा धाम गूंज उठा। मंगला आरती के साथ ही बाबा के झांकी दर्शन शुरू हो गए। इस दौरान कांवड़ियों व शिवभक्तों की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर मंगल कामना की। काशी विश्वनाथ मंदिर में 8:30 बजे तक दो लाख श्रद्धालुओं नें बाबा के दर्शन किए। तस्वीरों में देखें- सावन के दूसरे सोमवार पर काशी का माहौल...
विज्ञापन

2 of 8
Sawan 2025 - फोटो : अमर उजाला
गोदौलिया पर कांवड़ियों का पैर धोकर उन पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

3 of 8
काशी विश्वनाथ धाम जाते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर दर्शन के लिए शिवभक्तों की लगी कतार। 

4 of 8
Kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों तरफ फूलों से सजावट किया गया है।

विज्ञापन

5 of 8
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
बाबा के प्रिय श्रावण मास के दौरान महादेव के दर्शन का सोमवार को विशेष महत्व होता है। ऐसे में बाबा के अलग- अलग स्वरूपों का शृंगार किया जाता है। 
विज्ञापन

6 of 8
कर्दमेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
कर्दमेश्वर महादेव मंदिर कंदवा में सावन के दूसरे सोमवार पर सुबह से दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। 
विज्ञापन

7 of 8
मार्कंडेय महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मार्कंडेय महादेव मंदिर में सोमवार की भोर से ही मंगला आरती के बाद हर- हर महादेव उद्घोष के साथ गंगा गोमती संगम में स्नान कर हजारों भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। सुबह 6 बजे के बाद लगातार भीड़ बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर सुबह से हर- हर महादेव के उद्घोष के साथ शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतार में खड़े होकर बाबा के दर्शन पूजन किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें