फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somvar 2020: काशी विश्वनाथ का हुआ रुद्राक्ष श्रृंगार, भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किए बाबा के दर्शन

Mon, 27 Jul 2020 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
सावन के चौथे सोमवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष श्रृंगार किया गया - फोटो : अमर उजाला।
सावन के चौथे सोमवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच गए। इस दौरान श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बाबा दरबार में पहुंचे। देखें अगली स्लाइड्स...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला।
सावन के चौथे सोमवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष श्रृंगार किया गया। रुद्राक्ष के दाने से बाबा की झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को भी रुद्राक्ष से सजाया। इसे प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रविवार को मंदिर में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। श्रद्धालुओं के लिए कराई गई बैरिकेडिंग में रेड कार्पेट बिछाई है। चौथे सोमवार को मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन आरंभ हो गया।

4 of 5
मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए तीन अलग-अलग मार्ग तैयार किए गए हैं। तीनों मार्ग पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है और सोशल डिस्टेनसिंग का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीवार और विग्रह को स्पर्श करने से बचें
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर परिसर में किसी विग्रह, दीवार या रेलिंग को स्पर्श करने से बचें। हर छह घंटे पर मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। आपात स्थिति के लिए चिकित्सक और एनडीआरएफ की टीम तैनात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें