बुधवार को वाराणसी पहुंचे बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त और सिने तारिका अदिति राव हैदरी ने एक स्कूल में जाकर बच्चों से मुलाकात की। उनके साथ ढेर सारी मस्ती की। सेल्फी का दौर भी खूब चला। बच्चे अपने बीच बॉलीवुड स्टार को देख उत्साहित थे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 8
sanjay dutt
- फोटो : अमर उजाला
माता-पिता की बात मानो, खूब पढ़ाई करो, कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ना और अच्छे नंबर लाना। बुधवार की शाम संजय दत्त ने डालिम्स के रोहनिया कैंपस में कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को बहुत कम शब्दों में जिंदगी में सफलता के लिए तीन अहम बातें बताईं।
विज्ञापन
3 of 8
sanjay dutt
- फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थियों से रूबरू होकर उनसे बातचीत के दौरान संजू बाबा एक अभिभाव के मानिंद लग रहे थे। इस दौरान संजय दत्त के साथ उनकी नई फिल्म ‘भूमि’ के साथी कलाकार अदिति राव हैदरी, शेखर सुमन के अलावा भोजपुरी फिल्म स्टार पाखी हेगड़े भी मौजूद थीं।
4 of 8
sanjay dutt
- फोटो : अमर उजाला
संजय दत्त का विद्यार्थियों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। संजय दत्त ने भी उन्हें निराश नहीं किया। कम समय में खूब बातें कीं, उनके साथ सेल्फी खिंचवाईं और जाते जाते अपनी नई फिल्म देखने का वादा भी ले लिया।
विज्ञापन
5 of 8
sanjay dutt
- फोटो : अमर उजाला
शाम सवा चार बजे संजय दत्त जैसे ही डालिम्स रोहनिया पहुंचे, दो घंटे के इंतजार के बाद थक चुके विद्यार्थियों का जोश जैसे दोगुना हो गया। यहां पर उन्होंने स्कूल के स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
6 of 8
sanjay dutt
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जैसे ही संजय दत्त मंच पर पहुंचे, सीधे बच्चों से मुखातिब हुए और तीन सलाह दीं। कहा-मां-बाप की बात सुनना बहुत जरूरी है। अदिति राव हैदरी ने लड़कियों को प्रोत्साहित किया। कहा मैं खुश हूं कि यहां लड़कियां ज्यादा चिल्ला रहीं।
विज्ञापन
7 of 8
student
- फोटो : अमर उजाला
लड़कों से मुखातिब होते हुए कहा, क्या हो गया आपको, आवाज क्यों नहीं आ रही? अदिति ने कहा कि 22 सितंबर को आप भूमि जरूर देखिए। मम्मी पापा, दादा दादी और नाना नानी के साथ जाइए।
शेखर सुमन ने अपने ही अंदाज से बच्चों को सलाह दी। कहा-आप ‘सुपर बंच ऑफ किड्स’ हैं। एक अभिभावक होने के नाते मेरी बस इतनी सलाह है कि कभी बंक मार कर फिल्म देखने मत जाइए।