यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर जौनपुर पहुंचे। यहां उनकी सुरक्षा व्यवस्था को भेद एक सपा युवा नेता काला झंडा लेकर पुलिस लाइन के पास सीएम के काफिले के सामने आ गया। पुलिस ने उसकी पिटाई कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से जौननपुर पुलिस प्रशासन दो दिन पहले से तैयारी में लगा था। बावजूद इसके सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए सपा के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनीश मिश्र काला झंडा लेकर मुख्यमंत्री के काफिले के सामने अकेले पहुंच गया। रजनीश काले झंडे के साथ पुलिस लाइन के पास एक बाउंड्रीवाल के पीछे खड़ा होकर सीएम के आने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही पुलिस लाइन के पास पहुंचा, तभी रजनीश काला झंडा के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते काफिले के सामने आ गया। हालांकि आस पास मौजूद पुलिस के जवानों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने रजनीश की पिटाई कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
4 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
पुलिस को पहले से अंदेशा था कि सपा, कांग्रेस या छात्र नेता सीएम की सभा में खलल डाल सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बुधवार की शाम से ही ऐसे लोगों पर नजर रख रही थी। टीडी कालेज छात्र संघ के अध्यक्ष नवनीत यादव बिट्टू और उनके कुछ साथियों को आधी रात के बाद से ही पुलिस ने उनके जगदीशपुर स्थित आवास पर नजर बंद कर लिया था।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
छात्र नेता का मोबाइल फोन भी पुलिस ने रख लिया था। उनके साथ छात्र नेता सुनील यादव, मुनीब, विमल पाल, संतोष शर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा, संजय यादव, रितेश सिंह को भी पुलिस ने नजर बंद किया था। सीएम के जाने के बाद इन्हें मुक्त किया गया।
उधर कांग्रेस के पूर्व विधायक नदीम जावेद के समर्थक उनके आवास पर मौजूद थे। पुलिस को भनक लगी कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की तैयारी में है। पुलिस नदीम जावेद के सुक्खीपुर आवास से ही कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह समेत 42 कार्यकर्ताओं को वहीं नजरबंद कर दिया। उन्हें सीएम के जाने के बाद छोड़ दिया गया।