बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी पूर्वांचल की सियासी दंगल में कूद पड़े हैं। उन्होंने मिर्जापुर और वाराणसी में जनसभा कर अपने अंदाज में भाजपा पर जमकर हमला बोला। सभा में लालू पूरे रौ में दिखे। पीएम मोदी को निशाने पर रख लालू यादव ने ऐसी बात कह डाली जिससे सियासी तापमान बढ़ना तय है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें वो बयान...
विज्ञापन
2 of 9
lalu yadav
- फोटो : अमर उजाला
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को मिर्जापुर में अपने अंदाज में भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनके निशाने पर रहे। मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जुड़वां भाई बताते हुए कहा कि मोदी ऐसे ताली बजाते हैं, जैसे मनोरंजन करने वाले बजाते हैं। भाजपा ने झूठ बोल कर, झांसा देकर केंद्र में सरकार बना ली लेकिन दो साल में ही उसके वादों की हवा निकल गई।
विज्ञापन
3 of 9
lalu yadav
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की सभा में लालू यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भारत की बहू बताकर तारीफ की तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की गैंडे से। उन्होंने बिहारी अंदाज में कहा कि भारत के इतिहास में इतना गंदा प्रधानमंत्री नहीं देखा। एगो सूई का भी कारखाना लगाया हो तो बताओ। पांच साल पूरा नहीं होने देंगे। पटकी-पटका, धक्कामुक्की कर हटा देंगे।
4 of 9
lalu yadav
- फोटो : अमर उजाला
पिंडरा से कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार विधायक अजय राय के समर्थन में हुई जनसभा में लालू प्रसाद ने पीएम मोदी पर जमकर व्यंग बाण चलाए। पीएम की तुलना उन्होंने ताली बजाकर मनोरंजन करने वाले से की। जबकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘साधू’ बताया। कहा कि यूपीए में मैं कांग्रेस के साथ रहा हूं। जब सोनिया का विदेशी के नाम पर विरोध हो रहा था, जब मैंने कहा था कि वह विदेशी नहीं, भारत की बहू है। मैं सोनिया को पीएम बनाना चाहता था।
विज्ञापन
5 of 9
lalu yadav
- फोटो : अमर उजाला
लालू ने कहा कि पीएम मोदी मनमोहन को रेनकोट में नहाते देखते हैं। मैं उनसे पूछता हूं कि रेनकोट देखा तो और क्या-क्या देखा? इतने पर भीड़ ठहाके लगाने लगी। लालू ने कहा कि गुजरात से 2014 में मोदी बनारस आए तो बोले कि अपने मन से नहीं आया हूं। मां गंगा ने बुलाया है। मैं पूछता हूं कि मां गंगा कब बुलाती हैं। जब संस्कार होना होता है तब। जापान के पीएम शिंजे अबे को भी मोदी ने दो घंटा तक घाट पर बैठा दिया। इनका कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि इन पर भरोसा मत करना।
विज्ञापन
6 of 9
lalu yadav
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में पकसियार सुरहा के गुरु कार्षिण महाविद्यालय में मंगलवार को हुई सभा में मड़िहान के कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी तथा चुनार के सपा प्रत्याशी जगतंबा सिंह पटेल के लिए वोट मांगा। सभा में लालू पूरे रौ में दिखे। प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि ज्यादा तेज मत बोलो वर्ना गले की नस फट जाएगी।
विज्ञापन
7 of 9
lalu yadav
- फोटो : अमर उजाला
लालू यादव ने कहा कि मोदी ने विदेश से कालाधन लाकर 15-15 लाख रुपये गरीबों के खाते में जमा करने का वादा किया था लेकिन किसी के खाते में कुछ नहीं आया। भाजपा को जुमला पार्टी बताते हुए कहा कि पूरे देश में लालटेन लेकर घूमा लेकिन कहीं अच्छे दिन नहीं दिखे। प्रधानमंत्री कहते हैं कि गंगा ने उन्हें बुलाया है। गंगा किसी को अंतिम संस्कार के लिए बुलाती है।
8 of 9
lalu
- फोटो : अमर उजाला
मोदी को पता है कि यूपी में बीजेपी की हालत खस्ता है। यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है तो अब वे पूरे प्रदेश को गाली दे रहे हैं। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अच्छे भले थे। मोदी, अमित शाह ने उन्हें कौन सी दवा देकर अस्वस्थ कर दिया है, इसकी जांच होनी चाहिए। गांधी का नाम जप रहे मोदी ने खादी के कैलेंडर पर गांधीजी के जगह अपना चित्र लगवा दिया।
लालू प्रसाद यादव अपने देशी अंदाज और भोजपुरिया बोली से सभा में मौजूद लोगों को पूरे समय हंसाते रहे और केंद्र सरकार पर हमलावर बने रहे। संबोधन शुरू करते ही कहा कि यहां बैठे बुजुर्ग पुुरुष समधी तथा बुजुर्ग महिलाएं मेरी समधन हैं। इस नाते उनको प्रणाम करता हूं।