Republic Day 2024: वाराणसी में पुलिस लाइन व कोर्ट समेत स्कूलों व कॉलेजों में तिरंगा फहराने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किये गए। देशभक्ति की झलक पूरे शहर में दिखी।
देश का 75वां गणतंत्र दिवस पूरा देश मना रहा है। काशी में भी गणतंत्र दिवस की धूम चारों तरफ देखने को मिल रही है। पुलिस लाइन से लेकर कोर्ट व रेलवे कार्यालय समेत स्कूलों व कॉलेजों में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। उधर, 75 वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ दिल्ली में आयोजित परेड में काशी की दो सफाईकर्मी भाग लेने पहुंची हैं। इससे जिले में लोग उत्साहित हैं। सभी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है। सफाईकर्मियों के परिवार में भी जश्न का माहौल है। आइए तस्वीरों में देखें पल-पल की झलकियां....
विज्ञापन
2 of 9
Republic Day Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के एमफिथियेटर मैदान में 75 में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराते कुलपति सुधीर जैन।
विज्ञापन
3 of 9
Republic Day Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में परेड की सलामी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ली।
4 of 9
Republic Day Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बरेका मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड करते जवान।
विज्ञापन
5 of 9
Republic Day Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव ने अपने शिवाजी नगर जनसम्पर्क कार्यालय पर किया ध्वजारोहण। वहीं विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने होटल प्रकाश पैलेस, लंका पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
6 of 9
Republic Day Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम परिसर मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयु अक्षत वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 75वें गणतंत्र दिवस के पर्व पर वाराणसी विकास प्राधिकरण में सुबह 8:30 बजे उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, संयुक्त सचिव परमानंद यादव, नगर नियोजक, श्री प्रभात कुमार एवं अधिशासी अभियंता व अन्य समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का सस्वर पाठ किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कर्तव्यपरायणता से नियमों का पालन करते हुए आम जन-मानस को अधिक से अधिक अपनी सेवाओं के द्वारा लाभान्वित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
7 of 9
Republic Day Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गंगा किनारे फहराया तिरंगा, बही देश प्रेम की गंगा। भारत माता की जय के नारे गूंजे।
8 of 9
Republic Day Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के तरना वार्ड के पार्षद रोहित मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ तरना ब्रिज के नीचे से गिलत बाजार चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली।
एएसआई की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद आज जुमे की नमाज के मद्देनजर ज्ञानवापी पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी फोर्स तैनात है। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय मौके पर कमान संभाले हुए हैं।