फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के लोकार्पण के बाद काशी-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि, 24 घंटे में गुजरीं 32 हजार गाड़ियां

Wed, 02 Dec 2020 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी ने वाराणसी-प्रयागराज सिक्सलेन हाईवे का किया लोकार्पण। - फोटो : ANI
देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण के बाद काशी-प्रयागराज हाईवे से पहले दिन 24 घंटे में 32 हजार गाड़ियां गुजरीं। आने वाले दिनों में वाहनों की और संख्या बढ़ेगी। इस सड़क के सिक्स लेन होने से काशी से प्रयागराज की दूरी डेढ़ से दो घंटे में पूरी हो रही है।

इस दूरी को तय करने में पहले जहां 3:30 से 4 घंटे लगते थे। अब समय आधा हो गया है। पहले जहां इस दूरी को तय करने में पांच प्रमुख बाजारों को पार करने में घंटों लगते थे। अब बाजार के ऊपर बने फ्लाईओवर से वाहन निकल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राजातालाब-हंडिया सिक्सलेन परियोजना। - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन लालानगर के टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों की संख्या 25 हजार से अधिक थी। इनके अलावा मोटरसाइकिल को मिलाकर इनकी संख्या 32 हजार है। एशियाई देशों को जोड़ने वाले 72.64 किमी सड़क फोर से सिक्स लेन हुआ।
 
विज्ञापन

3 of 5
खजूरी में लोकार्पण करने के बाद मंच पर पीएम मोदी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
इसके निर्माण से कई देशों की सड़क कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलने लगी है। 2447 करोड़ रुपये की लागत से हंडिया से राजातालाब तक बनी सड़क का निर्माण कार्य 5 दिसंबर 2017 को शुरू हुआ था। जून 2020 में इसे पूरा करना था। लेकिन कोरोना के चलते यह काम नवंबर में पूरा हुआ।

4 of 5
खजूरी में लोकार्पण करने के बाद मंच पर पीएम मोदी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
इस मार्ग पर पांच छोटे, बड़े फ्लाईओवर, 23 अंडरपास हैं। यह सड़क चार जिलों को जोड़ती है। इनमें बनारस में 20 किलोमीटर, मिर्जापुर में दो किलोमीटर, भदोही में 35 किलोमीटर, प्रयागराज में 15 किलोमीटर सिक्सलेन है। यह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वाकांक्षी योजना स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत कोलकाता से दिल्ली को जोड़ने वाली सड़क का हिस्सा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोकार्पण कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
लोकार्पण के बाद पहले दिन काशी प्रयागराज हाईवे से 32 हजार गाड़ियां गुजरीं। इनमें बड़े वाहनों के अलावा मोटर साइकिल भी शामिल है। इस हाईवे को बनाने में 35 महीने का समय लगा।
 - एके राय, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई प्रयागराज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें