फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में वाराणसी पुलिस का रंगोत्सव: पब्लिक की होली संपन्न करा कर 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' पर जमकर थिरके

Thu, 09 Mar 2023 01:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

होली के हुड़दंग के दौरान छिटपुट मारपीट की घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो वाराणसी कमिश्नरेट में शांति और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस को खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। पब्लिक के आयोजन संपन्न होने के बाद गुरुवार को वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस कर्मियों ने पुलिस आयुक्त आवास से लेकर थानों और पुलिस लाइंस तक होली खेली।
विज्ञापन
1 of 6
वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस का रंगोत्सव - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में होली का त्योहार और शब-ए-बारात शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। होली के हुड़दंग के दौरान छिटपुट मारपीट की घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो वाराणसी कमिश्नरेट में शांति और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस को खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
 
विज्ञापन

2 of 6
वाराणसी पुलिस का रंगोत्सव - फोटो : अमर उजाला
पब्लिक के आयोजन संपन्न होने के बाद गुरुवार को वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस कर्मियों ने पुलिस आयुक्त आवास से लेकर थानों और पुलिस लाइंस तक होली खेली।
विज्ञापन

3 of 6
थानों और पुलिस लाइंस तक होली खेली। - फोटो : अमर उजाला
अफसर और कर्मचारी एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते हुए रंग बरसे भीगे चुनर वाली और होली खेलें रघुबीरा जैसे फिल्मी गानों की धुन पर थिरकते नजर आए।

पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के साथ ही आईजी रेंज के. सत्यनारायण और एडीजी जोन राम कुमार ने पुलिस कर्मियों को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

5 of 6
होली का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
होलिका के धूलिवंदन के काशी में होली का उल्लास हर बनारसी के सिर चढ़कर बोला। घर से गलियों तक फाग के रंग बरसे तो अंग-अंग भीग गया। घाट से लेकर शहर की सड़कों तक होली का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस आयुक्त के कैंप कार्यालय पर होली की धूम। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के कैंप कार्यालय पर होली की धूम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें