फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षबंधन स्पेशल : भाई की कलाई पर बंधेंगे मोटू-पतलू, काशी में मिल रही कार्टून के साथ एलईडी राखियां

Wed, 07 Aug 2019 01:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
राखी खरीदती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
भाई-बहन के प्यार और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन के लिए बाजार सज चुके हैं। 15 अगस्त को बहनें भाई की कलाई पर प्यार का धागा बांधेगी। शहर में सिगरा, लक्सा, गुरूबाग, अर्दली बाजार, महमूरगंज, लंका, दुर्गाकुंड स्थित कई अन्य बाजारों में राखी की खरीदारी हो रही है। दुकानों पर बच्चों के लिए स्पेशली एलईडी राखी, लाइट एंड साउंड की चाइनीज राखी, पोकेमोन गो, वहीं भाई-भाभी के लिए मैचिंग राखी के साथ चांदी और अमेरिकन डायमंड वाली खास राखियां मौजूद हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
मोटू-पतलू, पोकेमॉन राखी- इस बार बाजार में कार्टून थीम पर राखी धूम मचा रही है। बच्चों के लिए इनकी खरीदारी हो रही है। कोरियर और डाक से भेजने के लिए भी मोटू-पतलू की राखी खरीदी जा रही है। कार्टून की राखियों में इस बार हन्ना मोटाना, डोनाल्ड डक, डिजनी लैंड, एंग्री बर्ड आदि की जा रही हैं। जिनकी कीमत 20 से लेकर 100 रुपये तक है। सच्चे चंदन, कलावे की राखी- बाजार में रेशम धागा और डिजायनर बीड्स की राखियों केअलावा चंदन, फ्लोरल के सुगंध वाली सच्चे कलावे की राखियां भी हैं। राखी विक्रेता सचिन बताते हैं कि लोग मंदिर में चढ़ाने के लिए खास कलावा की राखी मांगते हैं। उनके लिए इस बार यह राखी लाई गई है। वहीं कई महिलाएं रूद्राक्ष की भी राखियों की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
डिजाइनर रोलीं- चावल पैक, थाली- भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए डिजाइनर और स्टाइलिश राखियों के साथ डिजाइनर रोली-चावल पैक भी बाजार में हैं, जिन्हें आसानी से पोस्ट भी किया जा सकता है। राखी की डिजाइनर थाल में रोली, चावल, राखी, चंदन, कलावा, कपूर, आरती, कलश और मिश्री सभी हैं। इनकी कीमत 150 रुपये से शुरू है। वहीं चांदी, कुंदन, स्टोन और कांच के थाल भी बाजार में स्पेशली राखी के लिए मिल रहे हैं।

4 of 6
भाई-भाभी के लिए मैचिंग लुंबा राखी- भाभी के लिए राजस्थानी, गुजराती, जयपुरी स्टाइल में बड़े आकार के लुंबे भी बाजार में हैं। मोर, ढोलक, फू ल आदि के डिजाइन वाले लुंबों को रेशम, अमेरिकन डायमंड, स्टोन, कुंदन से सजाया गया है। इनकी कीमत 50 रुपये से शुरू है। खास बात यह कि डिजाइनर लुंबे के साथ अब डिजाइनर मैचिंग राखी पैक बाजार में हैं। भाई-भाभी राखी पैक में भाभी के लिए लुंबा है, ठीक उसी डिजाइन और कलर वाली राखी भाई के लिए है।
विज्ञापन

5 of 6
टॉय नहीं, कार्टृन राखी की डिमांड- राखी विक्रेता अमित गुप्ता ने बताया कि बच्चों के लिए टॉय या टेडी बियर राखी खरीदने का क्रेज घटा है। अब लोग कार्टून राखी ज्यादा ले रहे हैं। टॉय राखी कम लेने का बड़ा कारण हाइजीन है। छोटे बच्चे हर प्रकार की राखी को मुंह में डालते हैं। टॉय राखी में लगे समान बच्चों के मुंह में जाते हैं, बच्चा निगल भी लेता है। इसलिए अब कार्टून वाली विदाउट स्पंज राखी का ट्रेंड हैं, जो बच्चों के लिए सेफ है। म्यूजिक-लाइट राखियां अधिक- किड्स राखी में म्यूजिक एंड लाइट वाली चाइनीज राखी की काफी डिमांड है। एलईडी राखी, डासिंग राखी, डीजे राखी, पोकेमोन गो, छोटा भीम, डोरेमोन आदि म्यूजिक-लाइट राखियां हैं, जो बच्चों को काफी लुभा रही हैं। 75 से लेकर 200 रुपये की म्यूजिक लाइट राखी बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देश की सुरक्षा में लगे भाईयों को बहनों ने भेजी राखी :
मंगलवार को आइडियल वूमेन वेल्फेयर सोसाइटी की बच्चियों द्वारा उनके हाथों से तैयार राखियां सरहद पर तैनात सैनिक भाईयों के लिए रविंद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यालय प्रभारी को राखी सौंपा। संस्था की सचिव बीना सिंह का कहना था संस्था से जुड़ी गरीब  महिलाएं, छात्राएं एवं छोटे-छोटे बच्चों ने बड़ी उत्साह के साथ सरहद पर तैनात भाईयों के लिए अपने हाथों से रक्षासूत्र, रूद्राक्ष, तिरंगे आदि विभिन्न प्रकार की राखियां बनाई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सविता गुप्ता, संगीता पटेल, सुमन विश्वकर्मा, सुनीता विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें